नई दिल्ली, जुलाई 12। हुंडई और टाटा के बीच पिछले कुछ महीनों से नंबर 2 और 3 की लड़ाई जारी है। मगर एक बार फिर से कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी बनने का दर्जा हासिल कर लिया है। जून में इसने अपनी सेल के आधार पर टाटा मोटर्स को पछाड़ दिया और उसे तीसरे नंबर पर ढकेल दिया। हर बार की तरह मारुति सुजुकी नंबर 1 बरकरार है। पर आपको ये बताना जरूरी है कि हुंडई ने अपनी 3 कारों के दम पर नंबर 2 का दर्जा हासिल किया है। ये 3 कारें हुंडई की सर्वाधिक बिकने वाली कारें रहीं। हम आपको आगे उन तीनों कारों की डिटेल देंगे।
हुंडई क्रेटा
हुंडई क्रेटा इसकी काफी अधिक पसंद की जाने वाली कार है। यह हुंडई की जून में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसी कार के दम पर हुंडई की सेल्स काफी बेहतर चल रही है। पिछले महीने क्रेटा की 13,790 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं मई 2022 में इसकी 9,941 यूनिट्स बिकी थीं। यानी कार की सेल में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
जानिए क्रेटा की कीमत और फीचर्स
क्रेटा की कीमत 10.44 लाख रु से लेकर 18.18 लाख रु तक है। इसमें 1497 सीसी का इंजन है, जो 21.4 किमी तक की माइलेज ऑफर करता है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में उपलब्ध है। कार में यात्रियों की सुरक्षा छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल और ईबीडी के साथ एबीएस द्वारा सुनिश्चित की जाती है।
हुंडई वेन्यू
हुंडई वेन्यू जून में इसकी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। पिछले महीने हुंडई वेन्यू की 10321 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जून में वेन्यू की सिर्फ 4,865 यूनिट्स बिकी थीं। यानी इस कार की सेल में 112 फीसदी की वृद्धि हुई। इस समय वेन्यू हुंडई की सबसे पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में शामिल है।
वेन्यू की कीमत और फीचर्स
वेन्यू की कीमत 7.53 लाख रु से लेकर 12.72 लाख रु तक है। इसमें 1493 सीसी का इंजन है। हुंडई ने अपनी सब-4एम एसयूवी को कनेक्टेड कार टेक, एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट, 8-इंच टचस्क्रीन, एयर प्यूरीफायर और 4-वे पावर्ड ड्राइवर सीट प्रदान की है। ये सनरूफ, ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और वायरलेस फोन चार्जिंग से लैस है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। जून 2022 में इसकी 8,992 यूनिट्स सेल हुई। वहीं जून 2021 में इसकी 8,787 यूनिट्स बिकी थीं। बात करें कीमत तो 1197 सीसी का इंजन है। ये कार 20.7 किमी तक की माइलेज ऑफर करती है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वर्जन में उपलब्ध है। इसके फीचर्स में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट के साथ ऑटो एसी, कीलेस एंट्री और एक हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल है। कॉर्पोरेट एडिशन में 6.75-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम शामिल हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और ईबीडी के साथ एबीएस शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
