नई दिल्ली, अगस्त 3। हाइब्रिड फंड वे म्यूचुअल फंड होते हैं, जो एक से अधिक एसेट क्लास में निवेश करते हैं। ये आमतौर पर इक्विटी और डेब्ट के मिक्स में निवेश करते हैं। लेकिन ये सोने और रियल एस्टेट में भी निवेश कर सकते हैं। हाइब्रिड फंडों का जोखिम सहने का स्तर सतर्क से लेकर आक्रामक तक होता है। ये उन नए स्टॉक निवेशकों के लिए एक अच्छा शुरुआती ऑप्शन हैं जो लंबी अवधि के उद्देश्यों के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं। यहां हम एक ऐसी ही एक योजना की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं। फंड का नाम है इडेलवाइज एग्रेसिव हाइब्रिड फंड (डायरेक्ट प्लान)। इसने पिछले 10 वर्षों में लगातार अच्छा और सालाना एफडी से अधिक रिटर्न दिया है।
इडेलवाइज एग्रेसिव हाइब्रिड फंड
इडेलवाइज एग्रेसिव हाइब्रिड फंड इडेलवाइज म्यूचुअल फंड द्वारा एक ओपन-एंडेड एग्रेसिव हाइब्रिड फंड है। यह 13 साल पुराना अत्यधिक जोखिम भरा हाइब्रिड फंड है जिसे 12 अगस्त 2009 को लॉन्च किया गया था। फंड के डायरेक्ट प्लान ग्रोथ ऑप्शन की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 237.53 करोड़ रुपये की है। फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.51 फीसदी है, जो कि इसके कैटेगरी के एवरेज रेशियो 0.96 फीसदी का लगभग आधा है।
4 स्टार रेटिंग
इसे वैल्यू रिसर्च द्वारा 3-स्टार और क्रिसिल द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गयी है। अपने जैसे फंडों के बीच इसने औसत से अधिक रिटर्न दिया है। फंड ने पिछले 10 वर्षों में अपने बेंचमार्क से भी बेहतर प्रदर्शन किया। एसआईपी निवेश पर भी फंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आप लम्पसम पेमेंट के साथ न्यूनतम 5,000 रुपये और एसआईपी निवेश के लिए 500 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अतिरिक्त निवेश के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि भी 500 रुपये है।
कितना लगेगा चार्ज
निवेश के 365 दिनों के भीतर निवेश की 10 फीसदी से अधिक यूनिट्स को रिडीम करने पर फंड 1% चार्ज वसूलता है। इस फंड पर कोई लॉक-इन अवधि लागू नहीं है। फंड ने निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न दिया है। इसने 1 साल में एसआईपी पर सालाना 4.02 फीसदी रिटर्न दिया है। 2 साल में 15.06 फीसदी सालाना, 3 साल में 17.16 फीसदी सालाना और 5 साल 13.44 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। 10 साल का सालाना रिटर्न 12.10 फीसदी रहा है।
लम्पसम अमाउंट पर रिटर्न
फंड ने निवेशकों को 1 साल में लम्पसम अमाउंट पर 7.87 फीसदी रिटर्न दिया है। 2 साल में 23.19 फीसदी सालाना, 3 साल में 15.38 फीसदी सालाना और 5 साल 10.39 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। 10 साल का सालाना रिटर्न 11.94 फीसदी रहा है। इसने अपनी शुरुआत से सालाना 10.92 फीसदी रिटर्न दिया है, जो कि एफडी से काफी बेहतर है।
फंड का पोर्टफोलियो
यह एक हाइब्रिड फंड है, जिसकी इक्विटी इंस्ट्रूमेंट्स में होल्डिंग 64.46% और डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में 14.85% है। लार्ज-कैप शेयरों में इसका 47% निवेश है, इसके बाद मिड-कैप में 5.14% और स्मॉल-कैप शेयरों में 5.29% है। डेब्ट में सरकारी सिक्योरिटी में 6.41% और कम जोखिम वाली प्रतिभूतियों में 8.44% है। फंड ने इक्विटी में फाइनेंशियल सेक्टर में मुख्य रूप से निवेश किया है। इसके बाद ऊर्जा, कंज्यूमर स्टेपल, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, कम्युनिकेश, सर्विसेज, निर्माण, धातु और खनन, रसायन, बीमा और मैटेरियल शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications