Hurun Global Rich List 2025: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी हो गई है। इस साल की लिस्ट में फिर से टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपनी पहले रैंक पर पकड़ बनाई हुई है। एलन मस्क के अलावा जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और लैरी एलिसन भी इस लिस्ट में टॉप 4 व्यक्तियों में शामिल हैं। इस लिस्ट में अंबानी और अडाणी किस स्थान पर है, ये आप देख सकते हैं।

पहले स्थान पर एलन मस्क (Hurun Global Rich List 2025 News)
सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति में 82% या 189 बिलियन डॉलर की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है और यह 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस जोकि अमेजॉन के मालिक है उनकी संपत्ति 266 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। इसके बाद तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 242 बिलियन डॉलर हो गई है।
लिस्ट में ये लोग भी हैं शामिल
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन की संपत्ति 203 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। फिर पांचवे बर्कशायर हैथवे के मालिक वॉरेन बफेट की संपत्ति 167 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके बाद छठंवे रैंक पर अल्फाबेट लैरी पेज की संपत्ति 164 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा एलवीएमएच के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेट वर्थ 157 बिलियन डॉलर पर आ गई है।
वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर की संपत्ति 156 बिलियन डॉलर हो गई है। इसके बाद लिस्ट में अल्फाबेट के सीईओ सर्गेई ब्रिन की संपत्ति 148 बिलियन डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स की संपत्ति 143 बिलियन डॉलर पर है।
इसके अलावा, एचसीएल की रोशनी नादर जिनके परिवार की कुल संपत्ति 3.5 लाख करोड़ रुपये है, दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गईं हैं। दुनिया की शीर्ष 10 अमीर महिलाओं में जगह बनाने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं। उनके पिता शिव नादर ने हाल ही में एचसीएल में कुछ प्रतिशत हिस्सेदारी उन्हें ट्रांसफर कर दी थी।
क्या इस लिस्ट में शामिल हैं अडाणी और अंबानी? (Mukesh Ambani out of Top 10 Rich Person)
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, हुरन की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी अब टॉप 10 में से बाहर हो गए है। उनकी नेटवर्थ में गिरावट भी देखी गई है। पिछले 1 साल में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में कुल 1 लाख करोड़ कम हो गए हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ फिलहाल 8.6 लाख करोड़ रुपये है। नेटवर्थ में गिरावट के बावजूद मुकेश अंबानी भारत के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले नबंर पर है। वहीं, गौतम अडानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। गौतम अडानी की संपत्ति में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद गौतम अडानी की संपत्ति 8.4 लाख करोड़ है लेकिन वह हुरन लिस्ट के टॉप 10 व्यक्तियों में नहीं हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications