Hurun Global Rich List 2024: वर्ल्ड का स्टैटिसटिक्स के द्वारा पब्लिश की गई हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में फिलहाल दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में दुनिया के शहरों की लिस्ट जारी की गई है, जिनमें अमीर लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा अमीर लोग रहते हैं। इस लिस्ट के मुताबिक अगर दुनिया के सबसे अमीर शहरों की बात की जाए तो इसमें न्यूयॉर्क, लंदन, मुंबई, बीजिंग, शंघाई, नई दिल्ली, मास्को और शेनझेन जैसे तमाम तरह के शहर शामिल हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट में भारत के दो मुख्य शहर मुंबई और दिल्ली ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आने से पता चलता है कि आखिर मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी क्यों कहा जाता है। दुनिया के सबसे अमीर शहरों की टॉप 10 लिस्ट में चीन से भी कई शहर शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि हुरून ग्रुप ग्लोबल रिच लिस्ट 2024 में कई बातें सामने आए हैं। इसके रिसर्च में कई नई बातें भी पता चली है जिनको हम बताने जा रहे हैं।
इस लिस्ट के मुताबिक की पूरी दुनिया में अरबपतियों की संख्या सबसे ज्यादा तेजी भारत के मुंबई शहर में देखी जा रही है। लिस्ट के मुताबिक मुंबई दुनिया का फास्टेस्ट ग्रोइंग बिलेनियर कैपिटल बन चुका है। इस लिस्ट के मुताबिक वही मैं इस समय कुल 92 अरबपति लोग हैं और इनमें से 26 लोग तो पिछले साल ही इस शहर में अरबपतियों की नई लिस्ट में शुमार हुए हैं।
इसके साथ ही मुंबई बीजिंग को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे बड़ा बिलेनियर कैपिटल बन चुका है। वहीं सबसे ज्यादा अमीर लोगों को पनाह देने के मामले में अब मुंबई पूरी दुनिया में तीसरे स्थान पर आ चुका है।
इस लिस्ट में पता चला है कि भारत के अरबपति के पास कुल मिलाकर एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का वेल्थ अमाउंट है। यह पूरी दुनिया में मौजूद अरबपतियों की संपत्ति का साथ फीसदी हिस्सा है। अरबपतियों की लिस्ट में भारत के इतने लोगों का शुमार होना भारत की भर्ती हुई अर्थव्यवस्था की धाक को दिखता है।
भारत में सबसे ज्यादा अरबपति फार्मास्यूटिकल्स कंपनी से हैं और इस सेक्टर से जुड़े करीब 39 अरबपति हैं। इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट कंपनी से कुल 87 अरबपति आते हैं। वहीं केमिकल सेक्टर से 24 लोग ऐसे हैं जो की अरबपति हैं।
जानें दुनिया के पांच शहर जहां रहते हैं सबसे ज्यादा अमीर
न्यूयॉर्क
इस लिस्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे ज्यादा अमीरों की आबादी वाला शहर न्यूयॉर्क है। यहां पर करीब 119 अरबपति रहते हैं। वहीं पिछले साल न्यूयॉर्क में 14 अरबपतियों की संख्या बड़ी है।
लंदन
अगर बात करें लंदन की तो यहां पर कुल 97 अरबपति रहते हैं और पिछले साल इस शहर में 10 अरबपतियों की संख्या बड़ी है।
मुंबई
मुंबई भारत का सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। मुंबई में पिछले साल सबसे ज्यादा 26 अरबपतियों की संख्या बढ़ी है।
बीजिंग
चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले साल 19 लोग अरबपतियों की संख्या से बाहर हो चुके हैं और वह तीसरे 91 लोगों के साथ चौथे स्थान पर है।
शंघाई
वहीं 16 अरबपतियों की संख्या में कमि के बावजूद 87 अरबपतियों के साथ शंघाई पांचवे नंबर पर बरकरार है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
