HUL Q2 Results: एफएमसीएच सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने चालू फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही के अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए है। कंपनी को स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट वार्षिक आधार पर 3.86 प्रतिशत बढ़ा है और यह 2 हजार 717 करोड़ रु हो गया है। इस दौरान रेवेन्यू भी 3.53 फीसदी बढ़कर 15 हजार 27 करोड़ रु पर पहुंच गया।

खास बातें
एचयूएल की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि इसके रिजल्ट में वह आंकड़े शामिल हैं। जो इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े मामले में उसके पक्ष में आए फैसले के चलते एकमुश्त पैसा आया था।
कंपनी की तरफ से एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि कंपनी के टर्नओवर में 1 प्रतिशत और नेट प्रॉफिट में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
कंपनी का सितंबर तिमाही में एबिटडा वार्षिक आधार पर 9.4 प्रतिशत उछलकर 3 हजार 695 करोड़ रु पर पहुंच गया। एबिटडा मार्जिन 1.30 प्रतिशत सुधरकर 24.5 प्रतिशत पर पहुंच गया।
एक्सचेंज फाइलिंग में बताया गया है कि विज्ञापनों पर 1 हजार 720 करोड़ रु का खर्च आया। ब्यूटी एंड पर्सनल केयर की ग्रोथ 4.5 प्रतिशत रही वही, होम केयर डिविजन की रेवेन्यू ग्रोथ 3.3 प्रतिशत रही। फूड एंड रिफ्रेशमेंट्स कारोबार 2.6 प्रतिशत बढ़ा।
डिवीडेंट के लिए ये है रिकॉर्ड डेट
नतीजे के साथ ही कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए अंतरिम डिविडेंट का ऐलान भी कर दिया है। कंपनी 1 रु के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 18 रु का डिविडेंड देगी। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 2 नवंबर 2023 फिक्स किया है।
शेयर का हाल
एचयूएल का शेयर आज यानी गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 को बीएसई पर मामूली तेजी के साथ 2549 रु के स्तर पर बंद हुआ।
अगर हम इस कंपनी के 52 सप्ताह के उच्चतर और निचला स्तर की बात करें तो फिर इसका शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतर स्तर 2769.50 रु है वही, इसके शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर की बात करें तो फिर यह 2393 रु है।
यह भी पढ़ें: Nestle India Finanacial Results: नेट प्रॉफिट में 37 फीसदी का इजाफा, स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
