HUL-Kwality Walls Demerger: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) अपने आईस्क्रीम के बिजनेस के डिमर्जर के लिए BSE और NSE से मंजूरी मिल गई है। एचयूएल की आइसक्रीम बिजनेस में Cornetto, Kwality Wall's, और Magnum शामिल है। इस डिमर्जर के बाद एक नई कंपनी बनेगी जिसका नाम Kwality Wall's (India) Limited (KWIL) होगा।

एचयूएल ने दी ये जानकारी (Kwality Wall's (India) Limited)
एक रेगुलेटरी फाइलिंग में HUL ने कहा कि 22 जनवरी 2025 को बोर्ड द्वारा डिमर्जर को मंजूरी देने के फैसले में, "हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि HUL को 14 मई 2025 को BSE से 'नो एडवर्स' ऑब्जर्वेशन लेटर और NSE से 'नो ऑब्जेक्शन' वाला ऑब्जर्वेशन लेटर मिला है।"
HUL के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह डिमर्जर Unilever Plc (जो डिमर्ज की गई कंपनी की पेरेंट कंपनी है) ग्लोबली अपने आइस क्रीम बिजनेस को अलग करने की प्लानिंग के अनुसार है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि आइस क्रीम बिजनेस का ऑपरेटिंग मॉडल बाकी बिजनेस से अलग है। इसमें सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अलग इन्फ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल अलोकेशन की अलग जरूरतें, अलग चैनल स्ट्रक्चर और मार्केट तक पहुंचने की अलग स्ट्रैटेजी शामिल है।
कंपनी के शेयरों की चाल (HUL share price)
कंपनी के शेयर्स आज शुक्रवार को बीएसई पर 0.05% की गिरावट के साथ 2354.05 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। आज 2355.45 रुपये के लवल पर ओपन हुए हैं। गुरुवार को कंपनी के शेयर्स 2355.15 रुपये भाव पर क्लोज हुए थे। पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर्स ने 6.88% और 3 महीनों में 8.44% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। नई कंपनी के बाद माना जा रहा है कि एचयूएल के शेयरधारकों को दोनों कंपनियों के शेयर मिलेंगे। जब यह डिमर्जर पूरा हो जाएगा, तो एचयूएल के हर एक शेयर के बदले KWIL का एक शेयर मिलेगा। इसका मतलब है कि जिनके पास HUL के शेयर हैं, उन्हें KWIL के भी शेयर मिलेंगे। KWIL के शेयर HUL के शेयरधारकों के पास सीधे रहेंगे।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
