नई दिल्ली, जुलाई 1। आज कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। आज गुरुवार 1 जुलाई को सोने की कीमतों में अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। 24 कैरेट वाला सोना आज 400 रु से अधिक महंगा हो गया। 22 कैरेट वाले सोने के रेट भी 400 रु से अधिक ऊपर चढ़े। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में तेजी आई। चांदी का दाम 69000 रु प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। जानते हैं सोने और चांदी के आज के रेट।
1 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में 441 रु की तेजी दर्ज की गयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना 441 रु प्रति 10 ग्राम की वृद्धि के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46753 रु से चढ़ कर 47194 रु पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1135 रु महंगी हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 67832 रु से गिर कर 68967 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत जानिए
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 439 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47005 रु और 22 कैरेट वाला सोना 404 रु महंगा होकर 43230 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 331 रु ऊपर चढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 35396 रु तक महंगा हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 257 रु की तेजी के साथ 27608 रु पर आ गया।
अपने शहर के रेट जानिए
सोने और चांदी कीमत जो यहां ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कैसे महंगा-सस्ता होता है सोना
जानकारों का कहना है कि सोने की रेट में उतार-चढ़ाव के कई कारण होते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुद्रा की कीमतों में बदलाव, मुद्रास्फीति, केंद्रीय बैंकों में सोने का भंडार, उनकी ब्याज दरें, आभूषण बाजार और भौगोलिक तनाव शामिल हैं। ये सभी चीजें सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। जानकार इस समय सोने में निवेश की सलाह दे रहे हैं।
और महंगा होगा सोना
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये सही समय है। पिछले कुछ दिनों में सोना सस्ता हुआ है। मगर अब सोने की कीमतों के ऊपर जाने की उम्मीद है। अभी सोने में निवेश से ज्यादा रिटर्न की उम्मीद रहेगी। क्योंकि निकट भविष्ट में सोने की मांग बढ़ेगी। इसके पीछे देश में शादियों का सीजन है। दूसरे फेस्टिव सीजन से भी सोना ऊपर जाएगा। ऐसे में मांग के साथ सोना भी महंगा होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications