नई दिल्ली, नवंबर 22। मुद्रास्फीति की चिंताओं पर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच 22 नवंबर को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांकों में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। सेंसेक्स आज 1,170.12 अंक या 1.96% फिसल 58,465.89 और निफ्टी 348.30 अंक या 1.96% गिर कर 17,416.50 पर बंद हुआ। लगभग 842 शेयरों में तेजी आई, 2479 शेयरों में गिरावट आई और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज निफ्टी पर प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में रहे। वहीं भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में तेजी आई।

सभी सेक्टरों में आई गिरावट
सभी सेक्टोरल इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। रियल्टी, हेल्थकेयर, ऑटो, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2-4 फीसदी की गिरावट आई। इतना ही नहीं बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में 2-3 फीसदी की गिरावट रही। अब जानते हैं कि वे क्या कारण हैं, जिनके चलते शेयर बाजार में इतनी अधिक गिरावट आई।
कोविड लॉकडाउन
ऑस्ट्रिया ने कहा कि वह लॉकडाउन को फिर से शुरू करेगा और फरवरी से वैक्सीनेशन को अनिवार्य कर देगा। ऐसा नए कोरोना मामलों के कारण किया गया है। जर्मनी, स्लोवाकिया, चेक गणराज्य और बेल्जियम सहित अन्य देश भी इसी तरह के उपाय कर रहे हैं।
उम्मीद से पहले दरों में बढ़ोतरी
बुंडेसबैंक के अध्यक्ष जेन्स वीडमैन ने शुक्रवार को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की आधिकारिक लाइन का सार्वजनिक रूप से खंडन किया और चेतावनी दी कि मुद्रास्फीति कुछ समय के लिए 2 प्रतिशत से ऊपर रह सकती है और ईसीबी को कैश के लिए किसी भी प्रतिबद्धता से बचना चाहिए। ऐसे में दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।
कच्चे तेल में गिरावट
अमेरिका सहित कई उपभोक्ताओं ने अपने तेल रिजर्व को रिलीज किया है। उन्होंने ऐसा कीमतों को बढ़ने से रोकने के लिए किया है। इससे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जो इस साल मुद्रास्फीति में उछाल का एक प्रमुख कारण रहा है।
स्मॉल और मिड कैप में गिरावट
स्मॉल और मिड कैप में गिरावट से भी पूरे बाजार पर निगेटिव असर पड़ा है। आज निफ्टी स्मॉलकैप 0.84 फीसदी गिरा जबकि निफ्टी मिडकैप 0.83 फीसदी गिरा। एनएसई पर सबसे बड़ा सूचकांक निफ्टी 500 0.58 फीसदी नीचे आया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications