नयी दिल्ली। 23 मार्च 2020 का दिन शेयर बाजार के लिए काफी खराब रहा था। उस दिन कोरोना संकट के कारण शेयर बाजार कई सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया था। मगर उसके बाद शेयर बाजार ने न सिर्फ खोई हुई बढ़त हासिल की, बल्कि कई नये रिकॉर्ड स्तर भी छुए। पिछले एक साल में शेयर बाजार में काफी तेजी देखी गयी। इस दौरान कई शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों का पैसा 10 गुना कर दिया। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही चुनिंदा शेयरों की जानकारी देंगे, जिन्होंने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल बनाया है।
दीपक नाइट्राइट
दीपक नाइट्राइट ने एक साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया। 23 मार्च 2020 को यह शेयर 324 रु तक गिर गया था। मगर 22 मार्च को ये 1531 रु पर पहुंच गया। यानी 1 साल में निवेशकों को पैसा 4 गुना से अधिक हो गया है। बताते चलें कि मार्च में दीपक नाइट्राइट के शेयर ने 1600 रु का आंकड़ा भी पार किया है।
अडानी ग्रीन
अडानी ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों का पिछले एक साल में कई गुना हुआ है। इनमें अडानी ग्रीन भी शामिल है। बल्कि ये अडानी ग्रुप की वो कंपनी है, जिसने निवेशकों को सबसे अधिक मुनाफा कराया है। 23 मार्च 2020 को अडानी ग्रीन का शेयर 135 रुपये के स्तर पर था। 22 मार्च 2021 को इसका रेट 1252 रु दर्ज किया गया। यानी इस शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 10 गुना कर दिया।
आरती ड्रग्स
कोरोना के चलते जहां तक एक सभी सेक्टरों की हालत खराब रही, वहीं फार्मा सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी के चलते फार्मा शेयरों ने भी निवेशकों को जम कर मुनाफा कराया। तगड़ा रिटर्न देने वाली कंपनियों में आरती ड्रग्स भी शामिल है। एक साल पहले इसका शेयर 115 रुपये पर था, जबकि कल ये 733 रु पर पहुंचा। इस शेयर से निवेशकों का पैसा 7 गुना हो गया।
आलोक इंडस्ट्रीज
आलोक इंडस्ट्रीज ने भी निवेशकों की चांदी कर दी। इस कंपनी का शेयर 1 साल में 5.20 रु से 20.95 रु पर पहुंचा। यानी किसी निवेशक के पास इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर होंगे तो आज उसकी रकम 4 लाख रु से अधिक होगी।
डिक्सन टेक्नोलॉजीज
डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने निवेशकों का पैसा 6 गुना से अधिक कर दिया है। इस कंपनी के शेयर ने 1 साल में 643 रु से 4054 रु तक का सफर तय किया है। अगर प्रति शेयर कमाई देखें तो निवेशकों को हर शेयर पर 3411 रु का मुनाफा हुआ है।
अडानी पोर्ट्स
अडानी पोर्ट्स का शेयर बीते 1 साल में 207 रु से 722 रु पर पहुंच गया है। यानी निवेशकों का 1 लाख रु अडानी पोर्ट्स ने 3 लाख रु से ज्यादा कर दिया है। बता दें कि अडानी पोर्ट्स अडानी ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी है।
टाटा मोटर्स ने कर दिया मालामाल
टाटा मोटर्स एक लॉर्ज कैप कंपनी है। इस कार कंपनी ने भी निवेशकों को मालामाल किया है। इसका शेयर 1 साल पहले सिर्फ 66 रु पर था, जो 22 मार्च तक 302 रुपये पर पहुंच गया। एक साल में शेयर ने निवेशकों का पैसा करीब 5 गुना कर दिया।
एसबीआई
एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है। इसके शेयर ने भी 1 साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। बैंक का शेयर 1 साल में 181 रुपये से 367 रुपये पर पहुंच गया।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
