फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर मिलने वाले हैं।
नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर मिलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार मौका है। जहां आप ये स्मार्ट टीवी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। फेस्टिव सीजन में टीवी खरीदने पर बेस्ट डील मिल रही है। तो अगर आप भी इस डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा कर स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। यहां आप रियलमी, सैमसंग सहित कई नामी कंपनियों के टीवी भी 20 हजार रुपये से कम की रेंज में खरीद सकतें हैं। बता दें के सेल में टीवी के अलावा, स्मार्टफोन्स, होम अप्लायंस समेत कई तरह के आइटम पर भारी छूट मिल रहा है। Amazon-Flipkart सेल : ये हैं 500 रु से कम में शानदार प्रॉडक्ट ये भी पढ़ें

इस कार्ड से मिलेगा 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट
इसके साथ ही एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में रियलमी, सैमसंग समेत कई कंपनियां 20,000 से भी कम की रेंज में टीवी पेश कर रही हैं। इस दिवाली आप नया टीवी घर ला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं किस टीवी पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
एलजी टीवी
एलजी के 32 इंच एचडी रेडी टीवी को फ्लिपकार्ट सेल में 13,049 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इस टीवी की मार्केट वैल्यू 21,990 रुपये हैं। लेकिन फ्लिपकार्ट पर आपको स्पेशल ऑफर मिल रहा है। बता दें कि टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम विडियो, डिज्नी+हॉस्टार और यूट्यूब जैसे ऐप्स का सपॉर्ट मिलता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 50 हर्ट्ज़ है।
सैमसंग
इनके अलावा सैमसंग भी इस सेल में अपने टीवी पेश कर रही है। कंपनी का 32 इंच एचडी रेडी स्मार्ट टीवी ये टीवी में स्क्रीन मिरर, कॉन्टेंट गाइड जैसे फीचर्स से लैस है। आप इसे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। टीवी की वैसे तो कीमत 19,990 रुपये है लेकिन सेल में 13,049 रुपये में खरीदा जा सकता है।
रियलमी स्मार्ट टीवी
हाल ही में रियलमी ने स्मार्ट टीवी मार्केट में कदम रखा है। रियलमी के 32 इंच एचडी रेडी और 43 इंच फुल एचडी टीवी ऐंड्रॉयड टीवी ओएस पर चलते हैं। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसके साथ ही साउंड आउटपुट 24 वाट और सभी पॉप्युलर OTT ऐप्स सपॉर्ट ये टीवी ऑफर करते हैं। रियलमी के 32 इंच वाले एचडी टीवी की कीमत 14,999 रुपये है लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 9,899 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
