नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील मिलने से ऑटो कंपनियां धीरे-धीरे अपनी सेल्स और प्रोडक्शन बढ़ा रही हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियां ढेरों ऑफर भी दे रही, जिनमें कैश डिस्काउंट, कैशबैक और ईएमआई पर कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं। कार के अलावा अगर आप टूव्हीलर पर डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो वो भी मिल रहा है। हालांकि आपको य डिस्काउंट बीएस-6 नहीं बल्कि बचे हुए बीएस-4 वाहनों पर मिलेगा। आपको मोटरसाइकिलों और स्कूटरों पर 20000 रुपये तक का भारी भरकम डिस्काउंट मिल सकता है। आइये जानते हैं कैसे मिलेगा ये खास डिस्काउंट।
कई डीलरशिप दे रहीं डिस्काउंट
वैसे तो नए बीएस-6 उत्सर्जन नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू हो गए हैं, मगर सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-4 मॉडल को कुछ नियमों और शर्तों के तहत बेचने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय दिया था। सभी शोरूमों को लॉकडाउन के बाद 10 दिनों के अंदर केवल 10 प्रतिशत बीएस-4 स्टॉक बेचने की अनुमति दी गई थी। Rushlane की एक रिपोर्ट के अनुसार कई डीलरशिप हैं जिनके पास बीएस-4 टूव्हीलर का कुछ स्टॉक बाकी है। ये डीलरशिप इन बचे हुए बीएस-4 मॉडलों पर भारी छूट दे रहे हैं। ऐसे ही एक डीलर हैं एलएच होंडा, पानीपत। यह डीलरशिप अपने बीएस-4 मॉडल पर 20,000 रु तक की छूट दे रही है। स्टॉक सीमित होने के कारण आपको पहले आओ पहले पाओ के आधार पर डिस्काइंट वाला वाहन बेचा जाएगा।
ऐसे करें एलएच होंडा से संपर्क
पानीपत डीलरशिप बाइक की खरीद पर फाइनेंस सुविधा भी पेश कर रही है। बुकिंग के साथ ही ऑनलाइन भुगतान भी किया जा सकता है। आपको वाहन की डिलिवरी सेफ्टी और स्वच्छता के कड़े उपायों को ध्यान में रख की जाएगी, जैसा कि स्थानीय सरकार के नियम हैं। डीलरशिप ने कहा है कि जो लोग स्कूटर खरीदने में रुचि रखते हैं वे 7876767800 पर संपर्क कर सकते हैं। नई होंडा एक्टिवा 5 जी, डियो, क्लाइक, नवी, सीडी110 और शाइन एसपी पर डिस्काउंट पर मिल रहा है। इन स्कूटर और मोटरसाइकिल में ओडो (Odometer) पर 0 किलोमीटर की डिस्टेंस है।
क्या है ऑफर की वजह
दरअसल लॉकडाउन के कारण कई कार और बाइक डीलर के पास बीएस-4 स्टॉक बचा हुआ है, जिसे वे अब छूट के साथ बेच रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते सभी डीलरशिप को बंद कर दिया गया था, इसलिए सभी बीएस-4 वाहनों को समय रहते नहीं बेचा जा सका। कार कंपनियों की बात करें तो हुंडई, रेनॉल्ट, होंडा, वॉक्सवैगन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स औ स्कोडा ऑटो की तरफ से कई खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे ऑफर्स भी शामिल हैं जिनके तहत आपको खरीदने पर शुरुआती 12 महीने तक कोई भी ईएमआई नहीं चुकानी होगी। वोक्सवैगन ने पोलो टीएसआई एडिशन (हाईलाइन प्लस एमटी वेरिएंट) की कीमतें 13,000 रुपये से घटाकर 7.89 लाख रुपये और वेंटो की कीमत 1 लाख रुपये से घटा कर 10.99 लाख रुपये कर दी है।
होंडा का खास ऑफर
होंडा 32,000 रुपये के बेनेफिट के साथ अमेज़ कॉम्पैक्ट सेडान बेच रही है, जिसमें चौथे और पांचवें वर्ष के लिए एक्सटेंडेड वारंटी और कार एक्सचेंज पर अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। सिटी मिड-साइज सेडान पर होंडा 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है, जिसमें 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
