नई दिल्ली, फरवरी 8। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी सहित लगभग सभी कार कंपनियां हर महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर पेश करती हैं। इससे ग्राहकों के पास अपनी पसंद की कार सस्ते में खरीदने का मौका होता है। इस महीने भी मारुति ने अपनी कारो पर छूट का ऐलान कर दिया है। मारुति इस महीने अपने विभिन्न कार मॉडलों पर 36,000 रुपये तक की छूट और बेनेफिट दे रही है। इस ऑफर में कैश छूट, एक्सचेंज ऑफ़र और कॉर्पोरेट लाभ शामिल हैं। आइए जानते हैं कि किस कार पर कितनी बचत हो सकती है।
मारुति ऑल्टो
मारुति ऑल्टो, सेलेरियो, एस-प्रेसो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगन आर, ईको और विटारा ब्रेज़ा पर ऑफर पेश कर रही है। पहले बात करते हैं ऑल्टो की। मारुति सुजुकी ऑल्टो कंपनी की छोटी हैचबैक में से एक है। इस कार पर फरवरी में 36,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। मगर ध्यान रहे कि यह बेनेफिट इसके सीएनजी वेरिएंट पर उपलब्ध नहीं हैं।
एस-प्रेसो और वैगनआर
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो भारतीय बाजार में माइक्रो एसयूवी में से एक है। इस कार को फरवरी में 36,000 रुपये के बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है। इस ऑफ़र में छूट, एक्सचेंज ऑफ़र और कॉर्पोरेट छूट शामिल हैं। मगर एस-प्रेसो के सीएनजी वेरिएंट के लिए छूट नहीं दी गयी है। वैगन आर मारुति सुजुकी का एक और मॉडल है जिस पर इस महीने छूट दी जा रही है। इस कार पर आप फरवरी में 31000 रु तक की बचत कर सकते हैं। 1.2-लीटर वेरिएंट पर 31,000 रुपये और 1.0-लीटर वेरिएंट पर 26,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं।
स्विफ्ट और डिजायर
मारुति सुजुकी स्विफ्ट बाजार में सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। आरामदायक और बैलेंस्ड हैचबैक पर 27,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। हालांकि इसके बेस एलएक्सआई वेरिएंट पर 17,000 रुपये तक ही ऑफर हैं। स्विफ्ट से प्रेरित मारुति सुजुकी डिजायर पर भी ऑफर लेकर आई है। इस सेडान पर फरवरी में 31,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ पेश किया जा रहा है।
ईको और विटारा ब्रेजा
ईको भी मारुति सुजुकी के उन मॉडलों में से एक है जो अच्छी संख्या में बिक्री दर्ज करती है। इस कार के 5-सीटर और 7-सीटर दोनों वेरिएंट को 24,000 रुपये तक के लाभ के साथ पेश किया जा रहा है। हालांकि, ईको के सीएनजी वेरिएंट को ऑफर्स से बाहर रखा गया है। वहीं ब्रेज़ा की बात करें तो इसका 2022 वेरिएंट आने वाला है। मगर लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी ने मौजूदा विटारा ब्रेज़ा के खरीदारों के लिए बेस्ट डील पेश की है। इस मॉडल को 22,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ बेचा जा रहा है।
मारुति सिलेरियो
अपडेटेड 2022 मारुति सुजुकी सेलेरियो उन नए लॉन्च किए गए मॉडलों में से एक है जिस पर इस महीने कंपनी ऑफर पेश कर रही है। यह नया मॉडल सबसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट होने के कारण खरीदारों को आकर्षित करता है। फरवरी में आप सिलेरियो को 16,000 रुपये तक के बेनेफिट के साथ खरीद सकते हैं। मारुति सुजुकी ने जनवरी 2022 में कुल 154,379 इकाइयां बेचीं, जो इसकी जनवरी 2021 की 160,752 इकाइयों की बिक्री से कम है। ऑटोमेकर का दावा है कि बिक्री में यह गिरावट सप्लाई चेन में संकट के कारण है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
