नई दिल्ली, जून 9। टाटा मोटर्स इस महीने अपने कुछ वाहनों पर कुछ दिलचस्प ऑफर लेकर आई है। घरेलू कार निर्माता कंपनी ने पिछले महीने बिक्री में गिरावट दर्ज की। इसलिए कंपनी छूट के साथ यह अधिक खरीदारों को आकर्षित करने और बिक्री को बढ़ाने की उम्मीद कर रही है। यह ऑफर जून महीने के लिए उपलब्ध हैं। आप इस महीने टाटा की कारों पर 70 हजार रु तक की बचत कर सकते हैं। जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।
टाटा टियागो और टिगोर
टाटा टियागो पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। चुनिंदा ग्राहकों के लिए इस कार पर 3,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। टाटा टिगोर की बात करें तो इस पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है।
टाटा नेक्सन
टाटा अल्ट्रॉज पर कोई आधिकारिक छूट या ऑफ़र नहीं दिया जा रहा है। जहां तक नेक्सन की बात है तो इस कार पर भी कोई कैश डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसके डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। नेक्सन के पेट्रोल वेरिएटं पर 3,000 रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध है, जबकि डीजल ग्रेड पर 5,000 रुपये की छूट है।
टाटा हैरियर और नेक्सन इलेक्ट्रिक
टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट (ईवी) पर कोई कैश या कॉर्पोरेट छूट नहीं है। नेक्सन ईवी के 'एक्सजेड प्लस एलयूएक्स' ट्रिम पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जबकि 'एक्सजेड प्लस' ट्रिम पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। टाटा हैरियर के 'एक्सजेड+', 'एक्सजेडए+' ट्रिम्स और 'डार्क', 'कैमो' एडिशन मॉडल को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर ऑफर पर 25,000 रुपये की नकद छूट है। इस कार के सभी मॉडलों पर ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। टाटा के प्रमुख मॉडल सफारी पर कोई आधिकारिक छूट उपलब्ध नहीं है।
टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा के पैसेंजर व्हीकल डिविजन ने पिछने महीने 15181 कारें बेचीं, जो अप्रैल के मुकाबले 40 फीसदी की गिरावट है। बता दें कि पिछले साल मई से बिक्री की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि पिछले साल देश में लॉकडाउन था। कुल मिलाकर टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री अप्रैल में बेची गई 39,530 इकाइयों से मई में 38% घट कर 24,552 इकाई रह गई। मई में इसकी कुल घरेलू कमर्शियल वाहनों की बिक्री घटकर 11,401 इकाई रह गई, जो अप्रैल में 16,644 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहन निर्यात भी 8% गिरकर 2,030 इकाई रह गया।
हुंडई भी दे रही डिस्काउंट
हुंडई भी इस महीने कुछ कारों पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। जिन कारों पर कंपनी इस महीने डिस्काउंट दे रही है, उनमें उनमें सैंट्रो, ऑरा, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, आई 20, कोना ईवी और एक्सेंट प्राइम शामिल हैं। आपको इन कारों पर कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। हुंडई की एंट्री-लेवल कार सैंट्रो पर अधिकतम 40,000 रुपये तक के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
