नयी दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में जो लोग घर से काम कर रहे हैं उन्हें और भी लंबे समय तक वर्क फ्रॉर्म होम ही करते रहना पड़ सकता है। अगर आप भी घर से काम कर रहे हैं और आपका लैपटॉप बढ़िया काम नहीं कर रहा तो नया लैपटॉप खरीद लें। मौका अच्छा है, क्योंकि इस समय डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों के लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसा मौका आपको बार-बार नहीं मिलेगा। इन कंपनियों के लैपटॉप पर डिस्काउंट पाने के लिए आपको अमेजन से खरीदारी करनी होगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर लैपटॉप सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानतें सभी लैपटॉप पर मिल रहे ऑफर के बारे में।
डेल वोस्ट्रो
डेल वोस्ट्रो एक दमदार लैपटॉप है। इस लैपटॉप की एवरेज बैटरी लाइफ 10 घंटे की है। यानी आप लगातार 10 घंटे तक काम कर सकते हैं। डेल वोस्ट्रो में 14 इंच की एंटी ग्लेर एलईडी डिस्प्ले दी गयी है। 8 जीबी रैम वाले इस लैपटॉप की कीमत वैसे तो 59,999 रुपए है। मगर आपको अमजेन पर यह 5% की छूट के साथ मिलेगा। इससे आपको यह लैपटॉप सिर्फ 56,890 रु में मिल जाएगा।
एचपी 15 इंटेल पेंटियम गोल्ड लैपटॉप
यह एचपी के सबसे किफायती लैपटॉप में से एक है। एचपी 15 इंटेल पेंटियम गोल्ड लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन दी गयी है। 4 जीबी रैम और विंडोज 10 होम ऑपरिटेंग सिस्टम से लैस एचपी 15 इंटेल पेंटियम गोल्ड लैपटॉप में एचडी कैमरा और डिजिटल माइक्रोफोन भी दिया गया है। इस लैपटॉप का दाम वैसे तो 29,632 रु है। मगर अमेजन पर एचपी 15 इंटेल पेंटियम गोल्ड लैपटॉप पर आपको 10% की छूट मिलेगी, जिससे आपको सिर्फ 26,770 रु अदा करने होंगे।
एविटा एसेंशियल लैपटॉप
एविटा एसेंशियल लैपटॉप काफी सस्ता है। इस लैपटॉप की कीमत सिर्फ 23,290 रु है। मगर इस लैपटॉप को 14% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इससे
एविटा एसेंशियल लैपटॉप की कीमत सिर्फ 19999 रु रह जाएगी। एविटा एसेंशियल लैपटॉप में 14 इंच की स्क्रीन दी गयी है। 4 जीबी रैम वाले इस लैपटॉप की हार्ड ड्राइव 128 जीबी की है। यह काफी थिन यानी पतला लैपटॉप है, जिसे कैरी करना आसान होगा।
लेनोवो लैपटॉप
लेनोवो लीजन गैमिंग लैपटॉप की कीमत थोड़ी महंगी है। यह लैपटॉप मार्केट में 79990 रु में उपलब्ध है। मगर इस लैपटॉप पर इस समय अमेजन पर 14 फीसदी की छूट मिल रही है, जिससे आप इसे सिर्फ 68990 रु में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की एंटी ग्लेर टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले दी गयी है। 8 जीबी रैम वाले इस लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर लगातार 5 घंटे तक यूज किया जा सकता है। गैमिंग के शौकीन लोगों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
माइक्रोसॉफ्ट लैपटॉप
माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप की बैटरी काफी दमदार है। इसकी एवरेज बैटरी लाइफ 13 घंटों की है। इस लैपटॉप का दाम 71999 रु है। मगर इस पर अमेजन 3 फीसदी छूट दे रही है। यानी माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप को 69990 रु में खरीद सकते हैं। 12.4 इंच की डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप टच स्क्रीन सिस्टम से लैस है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications