नई दिल्ली, अगस्त 17। महंगे ईंधन से परेशान लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है। स्वतंत्रता दिवस के बाद ये राहत भरी खबर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल और गैस की कीमतें कम हुई हैं। वहीं सरकारी आपूर्ति बढ़ी, जिससे महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) और पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के दाम कम कर दिए हैं। मगर ये कमी हर शहर में नहीं हुई है। आगे जानिए सीएनजी और पीएनजी के दाम कहां कम हुए हैं।
मुंबई में कम हुए रेट
महानगर गैस की तरफ की गयी सीएनजी और पीएनजी में कमी का फायदा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को मिलेगा। सीएनजी और पीएनजी के घटे हुए दाम मंगलवार रात से लागू हो गए हैं। महानगर गैस ने एक बड़ी राहत के रूप में पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की।
कितनी कम हुई कीमत
मुंबई में महानगर गैस द्वारा पीएनजी की कीमतों 4 रुपये प्रति मानक घन मीटर की कटौती की गयी है। इससे पीएनजी के दाम घट कर 48.50 रुपये प्रति एससीएम रह गये हैं। वहीं सीएनजी की कीमत 6 रुपये प्रति किलो घट कर 80 रुपये प्रति किलोग्राम रह गये हैं।
18 फीसदी की होगी बचत
पीएनजी उपयोगकर्ताओं के मामले में पीएनजी का सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले वैकल्पिक प्रोडक्ट है तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी)। इसकी तुलना में पीएनजी उपयोगकर्ताओं की बचत 18 प्रतिशत होगी।
पेट्रोल से 48 फीसदी सस्ता
वहीं सीएनजी की संशोधित कीमत मुंबई में मौजूदा पेट्रोल की कीमत की तुलना में लोगों को लगभग 48 प्रतिशत की आकर्षक बचत कराएगी। महानगर गैस ने कहा है कि इसकी घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं को शानदार सुविधा, सुरक्षा, विश्वसनीयता और पर्यावरण अनुकूल होने के साथ साथ एलपीजी के मौजूदा रेट की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत की बचत प्रदान करती है।
इसी महीने बढ़ाये थे दाम
मालूम हो कि महानगर गैस ने अगस्त के पहले सप्ताह में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी, जितनी अब कटौती की गयी है। वो इस साल अप्रैल के बाद से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में छठी बढ़ोतरी थी। 2 अगस्त 2022 को महानगर गैस ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में क्रमशः 6 रुपये / किग्रा और 4 रुपये / एससीएस की वृद्धि की थी। उसके बाद शहर के रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने किराए में बढ़ोतरी की मांग उठाई थी।
8 लाख सीएनजी उपभोक्ता
मुंबई महानगर क्षेत्र में, 8 लाख से अधिक सीएनजी उपभोक्ता हैं। इनमें कई ऑटो-टैक्सी और बस मालिक हैं। वहीं क्षेत्र में 3 लाख से अधिक निजी कार उपयोगकर्ता शामिल हैं, जिन्होंने पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ साथ पेट्रोल और डीजल से सस्ता होने के कारण ग्रीन फ्यूल का विकल्प चुना। एमएमआर में 18 लाख परिवार ऐसे भी हैं जो पीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैस की कीमतों में कटौती से कोई राहत नहीं मिली है। वहीं यहां घरेलू रसोई में पीएनजी की कीमत हाल ही में 2.63 रु प्रति यूनिट बढ़ाई गई। दिल्ली में पाइप्ड कुकिंग गैस की कीमत 50.59 रु प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications