शेयर बाजार पर इन दिनों लोकसभा चुनाव का रंग छाया हुआ है. मतदान का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा. फिलहाल नजर 4 जून को आने वाले नतीजों पर है. नतीजों में नई सरकार की घोषणा होगी. इस दौरान बाजार के चुनिंदा शेयर नई उड़ान के लिए तैयार हैं. ऐसा ही एक शेयर हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन यानी HUDCO है. शेयर पर ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज ने बुलिश रेटिंग के साथ बड़े टारगेट दिए हैं. इसमें 40% अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि शेयर ने 12 महीने में ही निवेशकों की रकम 4 गुना बढ़ा चुका है.
सरकारी शेयर पर खरीदारी की स्ट्रैटेजी
ब्रोकरेज फर्म एलारा सिक्योरिटीज ने जारी ताजा रिपोर्ट में कहा कि HUDCO का शेयर भारत के इंफ्रा और हाउसिंग ग्रोथ में अहम रोल निभा सकता है. इसीलिए शेयर पर BUY की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है. शेयर पर 297 रुपए का अपसाइड टारगेट भी दिया है, जोकि मौजूदा शेयर प्राइस के मुकाबले करीब 40% ऊपर का है. बता दें कि शेयर 24 मई को 258 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
Q4 में जमकर बांटे लोन
HUDCO ने मार्च तिमाही में धमाकेदार परफॉर्म किया. सालाना आधार पर 204.7% ज्यादा लोन बांटे हैं, जोकि 10219 करोड़ रुपए रहा. असेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM भी 14.8% बढ़कर 92654 करोड़ रुपए हो गया. ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी GNPA 3.14% से घटकर 2.71% पर आ गया है. तिमाही आधार पर नेट NPA भी 0.44% से कम होकर 0.36% पर आ गया है. ब्रोकरेज फर्म ने अनुमान जताया है कि FY29 तक GNPA 1.9% और FY30 तक 1.7% पर फिसल जाएगा.

धमाकेदार रहा प्रदर्शन
FY23-30 के दौरान HUDCO का लोन ग्रोथ CAGR 14-15% रहा, डिस्भर्समेंट CAGR 28% रहेगा, जिससे EPS CAGR 17% रहने का अनुमान है. मार्च तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII 8.5% बढ़कर 761.3 करोड़ रुपए रहा. जबकि प्रॉफिट 9.5% बढ़कर 700 करोड़ रुपए रहा.
ताबड़तोड़ रिटर्न दे रहा शेयर
HUDCO के शेयर निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. स्टॉक ने 12 महीने में 370% का तगड़ा रिटर्न दिया. शेयर केवल 6 महीने में 220% की तेजी दिखा चुका है. 2024 में सरकारी शेयर पैसे डबल कर चुका है. इसका 52-वीक हाई 277.95 रुपए प्रति शेयर है, जोकि 23 मई को ही बनाया. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कुल मार्केट कैप 52400 करोड़ रुपए है.
(डिस्क्लेमर: शेयर पर निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें. )
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
