जीडीपी के आंकड़ों के खौफ में दिखेगा शेयर बाजार, जानें क्या करें

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह घरेलू व विदेशी कारकों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने नई बुलंदियों को छुआ, लेकिन देश के जीडीपी के आंकड़े कमजोर आने से सप्ताह के आखिरी सत्र में बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया और सेंसेक्स 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12,000 के ऊपर रहा। हालांकि पिछले साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। हालांकि जानकारों की राय है कि अगले हफ्ते शेयर बाजार पर जीडीपी के आए खराब आंकड़ों का असर दिखाई देगा। इसके चलते हो सकता है कि शेयर बाजार की सोमवार को खराब शुरुआत हो। शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़े जारी हुए थे, जिसमें दूसरी तिमाही में जीडीपी 4.5 फीसदी रही थी। यह जीडीपी का 6 साल में सबसे खराब प्रदर्शन था।

share market

सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 1.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को पिछले सप्ताह के मुकाबले 434.40 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 40,793.81 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 141.65 अंकों यानी 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 12,056.05 पर बंद हुआ। बीएसई मिड-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 346.19 अंकों यानी 2.35 फीसदी की तेजी के साथ 15,084.86 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई स्मॉल कैप सूचकांक 206.79 अंकों यानी 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 13,560.57 पर रहा।

अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील होने की संभावना से हफ्ते की शुरुआत में रही तेजी
अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को सुलझाने की दिशा में प्रगति की रिपोर्ट से उत्साहित विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को सेंसेक्स 529.82 अंकों यानी 1.31 फीसदी के उछाल के साथ 40,889.23 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 164.60 अंकों यानी 1.38 फीसदी की तेजी के साथ 12,079 पर ठहरा। हालांकि सप्ताह के दूसरे कारोबारी सत्र में मंगलवार को महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों से बाजार पर विकवाली का दबाव दिखा, जिससे सेंसेक्स 67.93 अंक फिसलकर 40,821.30 रुका और निफ्टी भी 36.05 अंक नीचे फिसलकर 12,037.70 पर बंद हुआ।

अगले सत्र में बुधवार को सेंसेक्स ने 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर चढ़कर 41,120.28 की नई उंचाई बनाई और निफ्टी भी 12,132.45 के रिकॉर्ड स्तर तक उछला। सेंसेक्स बुधवार को पिछले सत्र के मुकाबले 199.31 अंकों यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 41,020.61 पर, जबकि निफ्टी 63 अंकों यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 12,100.70 पर बंद हुआ।

तेजी का यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स 109.56 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर 41,130.17 पर बंद हुआ, जबकि सत्र के दौरान सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊचे स्तर 41,163.79 को छुआ। निफ्टी भी 53 अंकों की बढ़त के साथ 12,154.30 पर बंद हुआ, जोकि अब तक का रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है, जबकि निफ्टी कारोबार के दौरान 12,158.80 के सर्वाधिक स्तर तक उछला।

सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को इस तेजी पर ब्रेक लग गया और सेंसक्स पिछले सत्र से 336.36 अंकों यानी 0.82 फीसदी फिसलकर 40,793.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95.10 अंकों यानी 0.78 फीसदी फिसलकर 12,056.05 पर बंद हुआ। वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े खराब आने और विदेशी संकेत भी कमजोर मिलने के कारण आखिरी सत्र में शेयर बाजार में विकवाली का दबाव दिखा। दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी विकास दर 4.5 फीसदी रही, जोकि सात साल का सबसे निचला स्तर है।

यह भी पढ़ें : कमाई का मौका : प्रदूषण जांच केंद्र खोल कर रोज कमाएं 5000 रु तक

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+