नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद लागू लॉकडाउन और उसके बाद चीन के साथ सीमा विवाद के बाद भी भारत का शेयर बाजार लगातार ऊपर की ओर ही जा रहा है। देश के साथ ही विदेशी निवेशक भी मान कर चल रहे हैं कि चीन भारत का नुकसान नहीं कर पाएगा, जिसके चलते वह निवेश बढ़ा रहे हैं। हालांकि सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते में जारी होने वाले आर्थिक आंकड़ों का असर दिख सकता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि अगर यह आर्थिक आंकड़े निवेशकों को अच्छे लगे तो शेयर बाजार में थोड़ा और तेजी देखी जा सकती है।

पीएमआई के जारी होंगे आंकड़े
इसके अलावा अन्य घरेलू कारकों और विदेशी संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की चाल तय होगी। वहीं, अगले महीने के आरंभ में ऑटो कंपनियों की बिक्री के आंकड़े आने लगेंगे, जबकि 1 जुलाई को ही जून महीने के पीएमआई के आंकड़े जारी होंगे। इसके बाद मार्किट सर्विसेस पीएमआई के आंकड़े सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को जारी होंगे, जिनका बाजार को इंतजार रहता है।
दूसरे देशों के भी मंगलवार को जारी होंगे पीएमआई के आंकड़े
इससे पहले मंगलवार को देश की प्रमुख पेट्रोलियम कंपनी ओएनजीसी बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेगी। उधर, चीन में जून महीने के एनबीएस मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े मंगलवार को जारी होंगे जबकि अमेरिका में मार्किट मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के जून महीने के आंकड़े बुधवार को जारी होंगे। अमेरिका में गैर कृषि क्षेत्र में जून महीने के रोजगार के आंकड़े भी इस सप्ताह गुरुवार को जारी होंगे। इनके अलावा भी कई आर्थिक आंकड़े विदेशों में जारी होंगे जिनका असर वैश्विक बाजार पर दिखेगा और भारतीय शेयर बाजार भी उससे प्रभावित रह सकता है।
लगातार तेजी के दौर में भारतीय शेयर बाजार
बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह की क्लोजिंग के मुकाबले 439.54 अंकों यानी 1.27 फीसदी की तेजी के साथ 35,171.27 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सप्ताह की क्लोजिंग के मुकाबले 138.60 अंकों यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 10,383 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह से 454.60 अंकों यानी 3.55 फीसदी की तेजी के साथ 13,258.44 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैस सूचकांक 353.17 अंकों यानी 2.88 फीसदी की बढ़त के साथ 12,630.28 पर ठहरा।
यह भी पढ़ें : बजाज फाइनेंस : 4000 रुपये को बना दिया ढाई करोड़ रु से ज्यादा
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
