How will the stock market start today: ग्लोबल संकेतों पर अगर ध्यान दिया जाए तो आज भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ शुरुआत कर सकते हैं। वहीं शुरुआती घंटों में, गिफ्ट निफ्टी भी ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आज सुबह एशियाई बाजार में हांगकांग बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, गुरुवार सुबह 7.29 बजे 12 अंक या 0.06% की बढ़त के साथ 19,516.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। गिफ्ट निफ्टी आज 19,504.5 अंक पर खुला और क्रमशः 19,521.5 अंक से 19,481 अंक के दायरे में कारोबार किया।

इस बीच, वॉल स्ट्रीट में तेजी के चलते एशियाई शेयरों में उछाल आया, क्योंकि तकनीकी दिग्गज एनवीडिया ने उम्मीद से बेहतर कमाई दर्ज की। जापान का निक्केई 225 0.3 फीसदी ऊपर है तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.7 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई इंडेक्स एएसएक्स 200 भी ऊपर कारोबार कर रहा है। इस बीच, हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स ने 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया और चीन के मेनबोर्ड शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में भी तेजी है।
एनवीडिया की तिमाही आय में मजबूत वृद्धि के बाद अमेरिकी शेयरों में तेजी आई, जिससे इस तकनीकी स्टॉक में अच्छी तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, कमजोर अमेरिकी व्यापार गतिविधि डेटा के बाद 10 साल की ट्रेजरी यील्ड अपने 16 साल के उच्चतम स्तर से थोड़ा पीछे नीचे आई है। उधर डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज इंडेक्स 184.15 अंक बढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.10% बढ़ा। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स भी 1.6% बढ़ा कर बंद हुआ।
वहीं घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सेंसेक्स 213.27 अंक या 0.33% बढ़कर 65,433.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 47.55 अंक या 0.25% बढ़कर 19,444 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
23 अगस्त को शेयर बाजार कैसा रहेगा इस पर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार वैश्विक बाजार इस वक्त सतर्कता वरतेन के मूड में हैं, क्योंकि वे शुक्रवार को जैक्सन होल में होने वाली केंद्रीय बैंकरों की बैठक के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। कमाई के साथ सीजन खत्म होने के करीब है और अमेरिका में ब्याज दरों में एक और बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में सभी का रुख सतर्कता भरा ही रहने की उम्मीद है।
गुरुवार के कारोबार के लिए, एसवीपी - तकनीकी अनुसंधान, रेलिगेयर ब्रोकिंग अजीत मिश्रा के अनुसार दिलचस्प बात यह है कि निफ्टी और बैंकिंग इंडेक्स दोनों एक साथ 20 ईएमए पर आ गए हैं। ऐसे में निर्णायक ब्रेकआउट के लिए इंतजार करना होगा। वहीं चुने हुए शेयरों में निवेश की रणनीति पर काम करना ठीक रहेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
