अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरुरी खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने (एसबीआई) अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरुरी खबर है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने (एसबीआई) अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से कहा है कि अगर उन्हें इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन में दिक्कत पेश आ रही है तो फटाफट अपने पैन कार्ड से जुड़ा विवरण बैंक अकाउंट में अपडेट करा लें। अगर आप ऐसा नहीं कराते हैं तो आपको परेशानी हो सकती है।

ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट करा सकते पैन डिटेल्स
जी हां बैंक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में परेशानी हो रही है? एसबीआई डेबिट कार्ड के जरिए बिना किसी दिक्कत के फॉरेन ट्रांजैक्शन के लिए अपना पैन डिटेल्स बैंक के रिकॉर्ड के साथ अपडेट करा लीजिए। वहीं, अगर ऐसा नहीं करने पर एसबीआई ग्राहक एटीएम, पीओएस/ई-कॉमर्स पर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे। साथ ही आप अपने पैन को अपने एसबीआई खाते से ऑनलाइन या बैंक ब्रांच में जाकर लिंक कर सकते हैं। बैंक के अनुसार आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बैंक खाते से पैन को अपडेट करा सकते हैं। बता दें कि, पिछले साल इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन के नियमों को लेकर सरकार ने कुछ बदलाव किए थे।
ऑनलाइन ऐसे अपने एसबीआई खाते से अपना पैन करें लिंक
- आपको एसबीआई इंटरनेट बैंकिग को लॉगइन करना होगा। अब ई-सर्विस टैब पर क्लिक करें। अब पासवर्ड एंटर करके सब्मिट पर क्लिक करें।
- अब यहां आपको अकाउंट दिखाई देगा, जिस अकाउंट में पैन रजिस्टर्ड नहीं है उस पर क्लिक करें। click here to register पर क्लिक करें।
- इस तरह नया पेज ओपन होगा, यहां आपको पैन नंबर एंटर करना होगा। अब सब्मिट पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर आपका नाम, सीआईएफ और पैन नंबर आ जाएगा। यहां कंफर्म पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक हाई सिक्योरिटी पासवर्ड आएगा इसे डालकर कंफर्म पर क्लिक करें। अब बैंक आपकी रिक्वेस्ट को 7 दिनों के अंदर प्रोसेस कर देगा।
ऑफलाइन कैसे करा सकते हैं अपडेट
अगर आप ऑफलाइन मोड के जरिए अपने एसबीआई बैंक खाते के साथ अपना पैन लिंक कराना चाहते हैं तो आपको बैंक की ब्रांच जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। यहां आपको इसके लिए फॉर्म भरकर उसके साथ पैन कार्ड की फोटो कॉपी सबमिट करनी होगी। पैन कार्ड की ओरिजनल कॉपी भी साथ से ले जाएं, क्योंकि बैंक अधिकारी आपसे उसे सत्यापित करने के लिए कह सकते हैं। बैंक द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद आपको उसी के बारे में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बैंक से एसएमएस प्राप्त होगा। जिसमें पैन लिंक करने की आपकी रिक्वेस्ट सबमिट होने के बारे में बताया गया होगा।
पैसों को सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- बैंक ने इंस्टेंट लोन के जाल में फंसने से बचने के टिप्स भी बताए हैं।
- लोन लेने से पहले नियम और शर्तों को अच्छे से जांच लें।
- इसके अलावा किसी भी संदेहजनक लिंक पर क्लिक करने से बचें।
- डाउनलोड करने से पहले ऐप की ऑथेंटिसिटी चेक कर लें।
- बैंक ने कहा, अपनी सभी वित्तीय जरूरतों के लिए https://bank.sbi पर जाएं।
- आपको बता दें इंस्टेंट लोन देने वाले ये ऐप प्रोसेसिंग के नाम पर मोटी फीस वसूलते हैं। बता दें कि कुछ लोगों ने आर्थिक तंगी के चलते लॉकडाउन के दौरान लोन लिया था। लेकिन जब ये लोग इसे 7 दिन के अंदर नहीं चुका पाए। तो उनके पास धमकी भरे कॉल आने लगे। इसलिए इस तरह के ऐप से सावधान रहें।
- इसके अलावा बैंक ने कहा कि अपनी पर्सनल डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें। ऐसा करने से ग्राहकों के खाते में जमा राशि उड़ सकती है। बैंक ने कहा कि आप अपना एटीएम पिन, कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर और ओटीपी को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications