Aadhaar Mobile Number Update:अक्सर मोबाइल नंबर खो जाने पर या ंबर चेंज करने पर हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनमें आजकल सबसे ज्यादा जरूरी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना हो गया है। एक बार मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाए तो आपके कई काम आसान हो जाते हैं। इस नंबर को बैंक में भी आसानी से दिया जा सकता है या फिर आप कहीं भी दर्ज करवा सकते हैं।
लेकिन नए मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करवाना लोगों को काफी मुश्किल लगता है। हालांकि यह काम आपको जितना मुश्किल दिखता है, उतना मुश्किल होता नहीं है। आज के आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड में नए मोबाइल नंबर को अपडेट करने से जुड़े स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

यूनीक इंडियन आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) जानकारी की एक्यूरेसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से आधार कार्ड अपडेट करने की सलाह देता है। इसके अंतर्गत आधार कार्ड धारक एड्रेस,फोन नंबर,फोटो और दूसरी डिटेल्स को अपडेट करवा सकते हैं। अथॉरिटी के मुताबिक लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से यह ाम ऑफलाइन और ऑनलाइन कर सकते हैं। अगर आपको बायोमेट्रिक या दूसरी डीटेल्स को अपडेट करना है तो, आपके पास के आधार नामांकन केंद्र पर ही जाना पड़ेगा।
अगर आपने अपना पुराना सिम कार्ड बदलकर नया नंबर लिया है और उसे आपको आधार कार्ड में अपडेट करवाना है, या को दूसरा नंबर अपडेट करना है, तो इसके लिए आपको स्थाई नामांकन केंद्र पर जाना पड़ेगा।
अगर आपके नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार कार्ड केंद्र की जानकारी नहीं है, तो आप इसे ऑनलाइन गवर्नमेंट की वेबसाइट के जरिए खोज सकते हैं। गवर्नमेंट वेबसाइट के अलावा स्च इंजन गूगल की मदद से भी आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता आसानी से लगा सकते हैं।
मोबाइल नंबर बदलने के लिए आधार हेल्प एग्जीक्यूटिव आपको एक फॉर्म भरने के लिए देगा। आपको सही डीटेल्स के साथ आधार अपडेट/सुधार फॉर्म भरना होगा।
फॉर्म भरने के बाद उसे दोबारा चेक करें और आधार एक्जीक्यूटिव के पास जमा कर दें।
आधार नंबर अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपए का शुल्क भी देना पड़ेगा। यह सब प्रक्रिया हो जाने के बाद आपको आधार अपडेट सेंटर से एक स्लिप मिलेगी जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दिया गया होगा। इस नंबर का इस्तेमाल करके आप अपने रिक्वेस्ट की स्थिति को आसानी से जान सकते हैं।
मोबाइल नंबर अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए आप गवर्नमेंट की आधार वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर आपको चेक एनरोलमेंट और अपडेट स्टेटस पर क्लिक करना है, वहां पर आपको अपना अपडेट रिक्वेस्ट नंबर डालना है और कैप्चा फिल करना है, इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आधार मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी जानकारी आ जाएगी।
आमतौर पर इस प्रक्रिया के 90 दिन के अंदर आपका मोबाइल नंबर आधार के डेटाबेस में ऐड कर दिया जाता है और आधार कार्ड पर भी नंबर को अपडेट कर दिया जाता है। जिसे आप फिर से प्रिंट करवा सकते हैं।
मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना क्यों है जरूरी?
ऐसा सवाल हमारे दिमाग में जरूर आता है। तो आपको बताते चलें कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे जुड़ी सरविस का ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता है। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद ही आप आधार से जुड़ी किसी भी सर्विस का फायदा उठा सकते हैं या उसे एक्सेस कर सकते हैं। अगर आपका नंबर आधार से लिंक नहीं होगा तो आप कई सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications