नयी दिल्ली। अगर आप अपने एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड या ईपीएफ खाते को अपने पिछले एम्प्लॉयर से मौजूदा या नये एम्प्लॉयर के पास ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो इसके ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके हैं। मेम्बर ई-सेवा पोर्टल के जरिये आपको अपने पैसे को एक ईपीएफ खाते से दूसरे में ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। मगर ईपीएफ खाते के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। सबसे पहले आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) ई-सेवा पोर्टल पर एक्टिव होना चाहिए। साथ ही आप ये भी चेक कर लें कि ई-सेवा पोर्टल पर आपकी पर्सनल इन्फॉर्मेशन जैसे नाम, फोन नंबर आदि सही हैं। ई-सेवा पोर्टल पर आपका बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी और आधार डेटा सही होना चाहिए। साथ ही सुनिश्चित करें कि बैंक अकाउंट डिटे्स और आधार को एम्प्लॉयर और यूआईडीएआई द्वारा डिजिटल रूप से स्वीकृत किया गया है। ऑनलाइन सबमिशन के समय आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, इसलिए आपका नंबर एक्टिव होना भी जरूरी है। साथ ही आपके वर्तमान या पुराने किसी एक एम्प्लॉयर का डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट भी पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

ऐसे करें ईपीएफ खाते को ऑनलाइन ट्रांसफर
सबसे पहले epfindia.gov.in पर जायें। पोर्टल पर ऑनलाइन सर्विसेज टैब में वन मेंबर - वन ईपीएफ अकाउंट (ट्रांफर रिक्वेस्ट) पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया वेब पेज दिखेगा। वेब पेज में आपकी पर्सनल जानकारी और आपके मौजूदा ईपीएफ खाते की डिटेल्स होगी, जिसमें आप पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं। इसके बाद आपको सैलेरी स्लिप या वर्तमान एम्प्लोयर से अपनी ईपीएफ डिटेल्स में मौजूदा पीएफ खाता नंबर दर्ज करना होगा। अब वर्तमान या पिछले एम्प्लोयर में से कौन आपके ऑनलाइन ट्रांसफर फॉर्म को अटेस्ट करेगा इनमें से कोई एक विकल्प चुनना होगा।
दर्ज करें ईपीएफ अकाउंट नंबर
अगर आपका वर्तमान और पिछले एम्प्लॉयर के साथ एक ही यूएएन रजिस्टर्ड है तो ईपीएफ खाता नंबर (मेम्बर आईडी) दर्ज करें। मगर यदि आपका ईपीएफ खाता आपके पिछले एम्प्लॉयर के साथ अलग यूएएन से लिंक्ड है तो उसी नंबर को दर्ज करें। इसके बाद गेट डिटेल्स पर क्लिक करने पर आपके ईपीएफ खाते/तों की जानकारी आपके सामने होगी। अब अपना वे खाता चुने जिसमें मौजूदा खाते में से पैसे ट्रांसफर किये जाने हैं। इसके बाद गेट ओटीपी से आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी दर्ज करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। ई-सेवा पोर्टल ईपीएफ पर आप ट्रांसफर की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। ने की अनुमति देता है। आप ऑनलाइन सर्विसेज टैब के तहत 'ट्रैक क्लेम स्टेटस' के जरिये ट्रांसफर को ट्रैक कर सकते हैं। एम्प्लॉयर द्वारा आपके ट्रांसफर आवेदन को मंजूरी देने के बाद फॉर्म "Accepted by the employer" होगा।
यह भी पढ़ें - एचडीएफसी बैंक अलर्ट! धोखाधड़ी वाले मैसेज से सावधान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
