
Tent House Business idea : एक सयम पर लोग नौकरी के पिछे भागते थे, लेकिन अब वक्त बदला है और लोग अपना काम करने पर ज्यादा बल दे रहे हैं। लोग तरह-तरह के आइडिया के साथ नया बिजनेस शुरु कर रहे हैं। भारत में बिजनेस शुरु करने की आपार संभावनाएं हैं। वर्तमान समय की बात करें तो देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। भारत में लोग शादियों में ज्यादा खर्चा करते हैं। शादियों में टेंट में भी लोग अच्छी पूंजी लगाते हैं। शादियों में हो रहे खर्चे और उसनें टेंट के उपयोग को देखते हुए आप टेंट हाउस का बिजनेस (Tent House Business) शुरू कर सकते हैं। टेंट हाउस का बिजनेस शुरू करने के लिए मोटी रकम की जरूरत होती है। लेकिन इसमें केवल एक बार ही मोटी रकम का इनवेस्टमेंट करना होता है। कमाई के नजरिए से भी टेंट हाउस का बिजनेस बेहद ही फायदेमंद है। टेंट हाउस के बिजनेस को शुरू करने की खास बात यह है कि इसे गांव, कस्बा या शहर कहीं भी शुरू किया जा सकता है।
हर फंक्शन में होती है कमाई
आज के समय में किसी भी प्रकार के छोटे फंक्शन में भी कुर्सियां, गद्दे आदि की जरूरत होती है। ऐसे में केवल शादियो के सीजन में ही नहीं आप अन्य सीजनो में भी बेहतरीन कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी अपने क्षेत्र में टेंट हाउस का बिजनेस शुरू करने के विषय में सोच रहे हैं तो चलिए हम आपको इसेके बारे में पूरी जानकरी देते हैं।
मार्केट में बिजनेस की है डिमांड
टेंट हाउस (Tent House Business) के बिजनेस से शादियों के सीजन में सबसे अच्छी कमाई होती है। शादियों के सीजन के अलावा लोग तमाम तरह के फंक्शन ऑर्गनाइज करते रहते हैं। इन सभी फंक्शन में भी टेंट हाउस के समानों की जरूरत होती है। पहले छोटे फंक्शन में केवल अमीर वर्ग के लोग ही टेंट हाउस के समानों का उपयोग करते थे, लेकिन आज के सयम में सभी लोग छोटे बड़े सभी फंक्शन में टेंट के समानों का उपयोग करते हैं। बाजार में मांग होने की वजह से यह बिजनेस मुनाफे वाला है।
कितनी लग सकती है पूंजी
टेंट हाउस का धंधा शुरू करने के लिए आपको कई तरह के समान खरीदने होते हैं। इन समानो में बर्तन और कैटरिंग के समान, लाइट और सजावट के समान, म्यूजिक संबंधित सभी उपकरण, अलग-अलग तरह की कुर्सियां, लाइट, पंखा समेत कई अन्य समान खरीदना होता है। अगर आप एक कंप्लिट टेंट हाउस बिजने शुरू करना चाहते हैं तो आपकी कुल लागत 5 से 10 लाख की पड़ेगी।
क्या हो सकती है कमाई
टेंट हाउस के बिजनेस शादियों के सीजन के अलावा 30 से 40 हजार रुपए का लाभ आराम से दे सकता है। बात अगर शादियों के सीजन की करें तो आप आाराम से 1 से 4 लाख के बीच की कमाई एक महीने में कर सकते हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
