How ezyLegal Making Legal Services Accessible: अगर आप कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि शुरुआत कहां से और कैसे करनी चाहिए, तो आपको सिर्फ थोड़ी प्रेरणा की जरूरत है। आज हम आपको ezyLegal के सीईओ और फाउंडर मलय मंडल की कहानी बताएंगे। इससे न केवल आपको स्टार्टअप की दुनिया की जानकारी मिलेगी, बल्कि लीगल क्षेत्र की समझ भी बढ़ेगी। मलय मंडल का कहना है कि "कानूनी सेवा एक बहुत ही प्रोहिबिटिव (Prohibitive) सेवा है, लेकिन हम इसे इंक्लूसिव (Inclusive) बना रहे हैं।"

कभी एक साधारण इंजीनियरिंग छात्र और बाद में MBA ग्रेजुएट, मलय मंडल ने तब एक नई राह चुनी जब उन्होंने देखा कि भारत में आम लोग कानूनी प्रक्रिया से डरते हैं। उनका स्टार्टअप EzyLegal इस डर को खत्म करने और लीगल सर्विसेज को सुलभ, किफायती और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
कैसे शुरू हुआ आइडिया?
कोविड के दौरान मलय और उनके यूएस-स्थित एक दोस्त के साथ मिलकर ezyLegal की नींव रखी। मलय मंडल बताते हैं कि जब उनकी खुद की गाड़ी का चालान हुआ या पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद सामने आया, तब उन्हें महसूस हुआ कि आम इंसान के पास सही लॉयर तक पहुंचने का आसान तरीका नहीं है। यही pain point ezyLegal की प्रेरणा बना।

क्या करता है ezyLegal?
ezyLegal एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Pre-litigation services यानी कोर्ट में जाने से पहले की लीगल हेल्प देता है। इसका उद्देश्य लोगों को कानूनी मामलों में समय रहते सही सलाह देकर कोर्ट तक जाने की जरूरत को कम करना है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर यूजर्स Quick legal consultation के लिए 10 मिनट के स्लॉट खरीदकर तुरंत किसी स्पेशलाइज्ड लॉयर से कनेक्ट हो सकते हैं।

ezyLegal दस्तावेजीकरण (documentation), डीड और रजिस्ट्रेशन, विल ड्राफ्टिंग (will drafting) और इनहेरिटेंस यानी उत्तराधिकार से जुड़े मामलों में भी सहायता देता है। इसके नेटवर्क में पूरे भारत से 5000 से अधिक लीगल प्रोफेशनल्स शामिल हैं, जिनमें लॉयर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CAs) और कंपनी सेक्रेटरीज (Company Secretaries) शामिल हैं। खास बात यह है कि ezyLegal लिटिगेशन यानी कोर्ट केस नहीं संभालता, बल्कि लोगों को समय पर उचित कानूनी मार्गदर्शन देकर विवादों को सुलझाने पर जोर देता है।

कंपनी का क्या मॉडल?
ezyLegal खुद को पारंपरिक लॉ फर्म से अलग बताता है। यह एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और asset-light प्लेटफॉर्म है, जो उबर या Airbnb जैसे मॉडल पर काम करता है। यानी कंपनी के पेरोल पर वकील नहीं होते, बल्कि देशभर के लीगल प्रोफेशनल्स इसका हिस्सा बनकर नेटवर्क के रूप में काम करते हैं। ezyLegal अपनी टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्रेजेंस की मदद से न केवल भारत के मेट्रो और टियर-1 शहरों में, बल्कि एनआरआई (NRI) क्लाइंट्स तक भी अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है।

कंपनी की टीम में 15 कोर मेंबर्स शामिल हैं और इसके नेटवर्क में 5,000 से ज्यादा लीगल प्रोफेशनल्स जुड़े हुए हैं। फिलहाल, ezyLegal के करीब 75-80% क्लाइंट्स मेट्रो और टियर-1 शहरों से आते हैं। कंपनी के फाउंडर मलय के मुताबिक, ezyLegal अब अपने पांचवें वर्ष में है और ऑपरेशनली ब्रेक-इवन (Operationally Break-even) के स्तर पर पहुंच चुकी है। शुरुआती फंडिंग के बाद अब कंपनी लगभग 10 करोड़ रुपये की नई फंडिंग जुटाने की योजना बना रही है, ताकि टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग और इंटरनेशनल एक्सपेंशन को और मजबूत किया जा सके।
मलय मंडल की फिलॉसफी क्या है?
मलय मंडल कहते है कि मैं वर्कोहॉलिक नहीं हूं, बस अपने काम से प्यार करता हूं। जब काम में मजा आने लगे, तो घंटे गिनने की जरूरत नहीं रहती। इंजीनियरिंग (NIT राउरकेला) और MBA (FMS दिल्ली) की पृष्ठभूमि वाले मलय ने अपने करियर की शुरुआत Tata Motors, Ranbaxy और Max New York Life जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करके की। हालांकि, कानूनी क्षेत्र की ओर उनका झुकाव तब बढ़ा जब उन्होंने एक लीगल पब्लिशिंग कंपनी में काम करना शुरू किया। इसी अनुभव ने आगे चलकर उन्हें ezyLegal की स्थापना के लिए प्रेरित किया, जो आज आम लोगों के लिए कानून को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है।
भविष्य की दिशा क्या है?
ezyLegal का उद्देश्य भारत के छोटे शहरों और टियर-2 और टियर-3 शहरों तक अपनी पहुंच बनाना है और लीगल कंसल्टेशन को हर व्यक्ति के लिए उतना ही आसान बनाना है जितना किसी डॉक्टर या कस्टमर केयर से बात करना। हमारा मिशन यह है कि कोई भी व्यक्ति "लीगल" शब्द से न डरे, बल्कि इसे अपनी सुरक्षा और अधिकारों का एक आवश्यक टूल समझे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications