नई दिल्ली, सितंबर 28। आज कल के युग में लगभग हर कोई अपने मुख्य नौकरी या पेशे के अतिरिक्त कुछ शुरू करके पैसे कमाना चाहता है। अगर आप भी किसी ऐसे ही बिजनेस आइडिया के तलाश में हैं तो आज हम आपकों एक ऐसे ही बिजनेस आइडिया के विषय में बताएंगे। यह एक ऐसा बिजनेस है जिसकी मदद से काम के अतिरिक्त लाखों रुपये की कमाई आसानी से की जा सकती है। हम सभी को यह पता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पशुपालन का योगदान शुरू से ही काफी अहम रहा है। गांव के छोटे किसान आमदनी के लिए पशुपालन का सहारा लेते हैं।
बकरी पालन है बेहतर विकल्प
बकरी पालन का बिजनेस शुरू करनेक में सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए कोई बड़ी जगह और लंबी पूंजी की आवश्यकता नहीं होती है। आज के सयम में बकरी पालन एक बेहद ही कमर्शियल बिजनेस साबित हो रहा है। तमाम लोग बकरी पालन शुरू करने के लिए बकरी फार्म की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
पहले ज्यादा कमर्शियल नहीं था बिजनेस
गावों में पहले से ही छोटे किसान बकरी पालन करते रहे हैं। लोग बकरी के दूध का भी व्यापार करते थे। लेकिन पिछले 10 सालों में बड़े किसानों ने भी बकरी पालन का रुख किया है। बकरी पालन का बिजनेस शुरु करने के लिए केन्द्र सरकार 35 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। बकरी पालन के लिए कुछ राज्य सरकारें भी सब्सिडी देती हैं। हरियाणा में बकरी पालन पर राज्य सरकार किसानों को 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। अगर आपके पास बकरी पालन करने के लिए पैसे कम हैं तो आप सरकार से लोन ले सकते हैं।
कम खर्च में मिलेगा तगड़ा मुनाफा
एक बकरी को रखने के लिए सामान्य तौर पर एक वर्ग मीटर एरिया की जरूरत पड़ती है। अगर बकरियों के लिए आहार की बात करें तो अन्य पशुओं के मुकाबले इनपर लागत कम आती है। जानकार बताते हैं कि आामतौर पर एक बकरी के लिए दो किलो चारा और आधा किलो दाना देना उचित रहता है। बकरी के बिजनेस के दो फायदे हैं आप इसके दूध से लेकर मांस तक से बेहतर कमाई कर सकते हैं। बकरी के दूध की भी बाजार में डिमांड रहती है, क्योंकि यह दवा के रुप में भी प्रयोग होता है। वहीं, बकरी के मांश की मांग देश से लेकर विदेशों तक में बनी रहती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
