
Poha Business Idea : आज के समय में लोग नए आइडिया के साथ बिजनेस स्टार्ट करके कमाई करने पर जोर दे रहे हैं। आज का समय तरह-तरह के Business Idea को बाजार में लाने का है। कुछ काम आज से पहले बहुत छोटे लगा करते थे। आज लोग उन्हीं कामो से लाखो रुपए की कमाई कर रहे हैं। उन्ही छोटे कामों में से एक काम है पोहा बनाने का। पोहा का (Rice Flakes Business Idea) बिजनेस करके लोग खूब कमाई कर रहे हैं। पोहे (Poha Making Business Idea) को लोग घरो में नास्ते के लिए प्रयोग करते हैं। कुछ शहरो में पोहा का बिजनेस कर के लोग बेहतरीन कमाई कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि पोहे का बिजनेस कैसे शुरू करना चाहिए। (How to start Poha Making Business) और इस बिजनेस से कितनी कामाई की जा सकती है।
धान से बनता है पोहा
पोहा को बनाने के लिए धान की आवश्यकता होती है। आपको पोहा बनाने के लिए किसी मंडी से धान खरीदना होगा। अगर आपके आसपास खेती है तो आप धान किसान से भी खरीद सकते हैं। आज के समय में धान की कई सारी बेराइटी हैं। ऐसे में आप पोहा बनाने के बेराइटी का ध्यान में रखकर धान की खरीदारी कर सकते हैं। धान खरीदने से पहले आपको मार्केट रिसर्च कनरे की जरुरत होती है। इससे आप बाजार में किस प्रकार के पोहे की मांस ज्यादा है उसे समझ पाएंगे। इस साल सरकार ने धान की कीमत 2040 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
क्या है लागत और मुनाफे का गणित
पोहा बनाने के लिए और फिर उसको पैक करने के लिए आपको कुछ मशिनों की जरूरत होती है। ऐ मशीन बाजार में उपलब्ध है। इस सभी जरूरी मशिनों को खरीदने में आपको 2 लाख रुपए का खर्च लगेगा। अगर आप बड़े लेवल पर बिजनेस शुरू करने की सोच रहें हैं तो, आपको आपको अधिक मशीनें खरीदनी होगी। इसके लिए आपको अधिक मजदूरों और जगह की जरूरत होगी। कमाई आपकी पैकिंग और मार्केटिंग पर निर्भर करेगी। चावल के क्वालिटी पर भी कमाई निर्भर करती है।
क्या है पोहा बानाने की प्रक्रिया
पोहा बनाने की पहली प्रक्रिया है। खरीदे गए धान की सफाई। धान की सफाई के बाद इसे कम से कम 40 मिनट तक गर्म पानी में रखा जाता है। पानी से धान को निकालने के बाद इसे खुखाकर भूना जाता है। इसके बाद इस धान को पोहा बनाने की मशिन में डाल दिया जाता है। मशिनों में धान की कुटाई करने के बाद यह पोहे का आकार ले लेता है। इसके बाद इसमें से पोहे के छोटे दाने को निकाल दिया जाता है। अब आप पोहे को पैंकिग करके बेच सकते हैं।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
पोहे का बिजनेस करने के लिए आपको कुछ लाइसेंस लेना होगा। आपको फूड लाइसेंस लेने की जरूरत होगी। साथ ही राज्य के नियम के मुताबिक खाद्य व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications