नई दिल्ली, सितंबर 07। अगर आप किसी ऐसे बिजनेस आइडिया की तलाश कर रहे हैं, जिसकी मांग साल भर बनी रहे और कमाई भी बंपर हो तो, आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे। बिजनेस को शुरू करते ही आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। यह एक ऐसा बिजनेस है कि इसकी मांग शहरो से लेकर गावों तक तेजी से बढ़ रही है। आज हम आपको दलिया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के विषय में बताएंगे। इस बिजनेस को मामूलि निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है।
दलिया की मांग में आ रही है तेजी
स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ रही है ऐसें में लोग पैष्टिक खाना खाने के प्रति ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। लोग सुबह के नाश्ते को प्रोटिन युक्त बनाने के लिए गेहूं के दलिया का प्रयोग करना शुरू कर रहे हैं। गेहूं कैलोरी का एक महत्वपूर्ण साधन है। गेहू में कार्बोहाइड्रेट के साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है जो मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक है। यह एक तैयार प्रोटिन मैटेरियल है जिसे जल्द ही नाश्ते के लिए तैयार किया जा सकता है।
दलिया बनाने की प्रक्रिया
दलिया बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं को अच्छे से साफ कर लेना होता है। दलिया को बहते पानी के नीचे धोना ही जरूरी है। धोने के बाद गेहू को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में नरम होने के लिए छोड़ देना होता है। जब गेहू अंकुरित हो जाता है तो इसे धूप में सुखाया जाता है। सुखाने की प्रक्रिया के बाद इसे आटे की चक्की में पिसना होता है। क्या आएगी लागत भारत सरकार की खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ने प्रधानमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत दलिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया है। सरकार की रिपोर्ट के अनुसार दलिया बनाने का बिजनेस शुरू करने के लिए आपके पास खुद की जमीन होनी जरूरी है। अगर आपके पास आपकी नहीं है तो आप इसे किराए की जमीन पर भी शुरू कर सकते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 500 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने के लिए कुल 1 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। सभी इक्विपमेंट को खरीदने में 1 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। इन खर्चो के बाद 40,000 रुपये वर्किंग कैपिटल के तौर पर लगेंगे। इस तरह इस बिजनेस को शुरू करने का कुल कॉस्ट 2,40,000 लाख रुपये होगा।
क्या है कमाई का आकड़ा
प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 100 फीसदी क्षमता का उपयोग करके प्रोडक्शन करता हैं तो सालाना प्रोडक्शन लगभग 600 क्विंटल का हो जाएगा। बाजार में दलिया का रेट 1,200 रुपये है। इस रेट के हिसाब से इसकी कुल वैल्यू 7,19,000 रुपये के लगभग हो जाएगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी प्रोजेक्टेड सेल्स कॉस्ट 8,50,000 रुपये होगी। इस प्रकार ग्रॉस सरप्लस 1,31,000 तक पहुच जाएगी। अनुमानित नेट सरप्लस 1,16,000 रुपए का होगा यानी इतनी लागत में 1.16 लाख रुपए आपकी सालाना बचत होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
