नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। मोदी सरकार ने दूसरे चरण में पहली किस्त के रूप में 3.36 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये देना शुरू कर दिया है। अगर आप अभी तक इस स्कीम का पैसा पाने से वंचित हैं, तो तुरंत रजिसट्रेशन कराएं। यह रजिस्ट्रेशन आप अपने लेखपाल, कानूनगो या जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से करा सकते हैं। अगर चाहें तो आप यह रजिस्ट्रेशन सीधे ऑनलाइन भी करा सकते हैं। पीएम किसान योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पीएम मोदी ने की थी। इस वक्त यह स्कीम पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में लागू है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने पीएम किसान योजना को राज्य में लागू करने से इनकार कर दिया है।
दूसरे चरण की पैसा पाने की शर्तें
हालांकि यह नियम पहले से ही लागू हैं, लेकिन इस दोबार जान लेना जरूरी है। अगर आप पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, आर्किटेक्ट, एमपी, एमएलए, मंत्री और मेयर हैं और किसानी करते हों, तो भी आपको पीएम किसान योजना का पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा केंद्र या राज्य सरकार में अफसर एवं 10,000 रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स का भुगतान करने वाले भी योजना के लाभ से वंचित होंगे। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार के मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
यह है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका
पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना रजिस्ट्रेशन खुद कर सकता है। यह सुविधा सभी किसानों को मिली हुई है। हालांकि यह रजिस्ट्रेशन तभी होगा जब कियान के पास आधार होगा, क्योंकि दूसरे चरण में आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा न मिले तो ऐसे चेक करें कारण
यदि आपने इस स्कीम का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा दिया हैं, लेकिन अभी तक बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है। ऐसे स्थिति में पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज करके स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं। अगर इसमें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तो हेल्पलाइन फोन नंबर 155261 या 1800115526 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर यह नंबर न मिलें तो आप 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
