
How to reduce home Loan EMI : होम लोन आपके सपनों का घर खरीदने के लिए एक सहायक उपाय है। कम ब्याज दरों, लंबी अवधि और आकर्षक ऑफर्स के कारण लोग होम लोन की मदद से घर खरीदते हैं। हालांकि, होम लोन के मासीक ईएमआई को लेकर आपको सतर्क रहना चाहिए। यदि आप ठीक से योजना नहीं बनाते हैं तो, होम लोन की किस्तें आपकी मासिक बजट बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में लोन की लागत भी बढ़ जाएगी। रेपो रेट के बढ़ने के बाद होम लोन के लिए EMI पर असर पड़ेगा। यदि आप होम लोन लेन के लिए विचार कर रहे हैं या पहले से ही होम लोन लिया है। तो होम लोन की ईएमआई का बोझ कम करने के लिए इन आसान टिप्स पर एक नजर डालें।
अपना डाउन पेमेंट बढ़ाएं
होम लोन के रूप में बैंक संपत्ती के बाजार मुल्य का 70 -75 प्रतिशत तक राशि देते हैं। आप होम लोन की ईएमाआई कम करने के लिए डाउन पेमेंट की राशि बढ़ा दें। लोन के अतिरिक्त बची हुई राशि को डाउन पेमेंट कहते हैं।
लंबी अवधि का लोन लेने पर विचार करें
ब्याज दर बढ़ने के बाद ईएमआई का भुगतान करना मुश्किल हो जाता है, तो इसका उपाय यह है कि आप लोन की अवधि बढ़ाकर होम लोन की ईएमआई कम कर सकते हैं। आमतौर पर लोन देने वाली एजेंसिया नागरिकों के 60-65 वर्ष के उम्र तक होम लोन भरने की अनुमती देते हैं। इसलिए यदि आप 35 साल की उम्र में 20 साल के लिए लोन लेते हैं तो आप इसे आगे 25 सालों के लिए बढ़ा सकते हैं।
बदल सकते हैं बैंक
अगर आपको लगता है कि वित्तीय संस्थान द्वारा ली जाने वाली मौजूदा ब्याज दर बहुत अधिक है, तो आप होम लोन बैलेंस ट्रांसफर पर विचार कर सकते हैं। अगर आप को कहीं कम ब्याज दर पर होम लोन ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है तो यह सहायता कर सकता है। कम ब्याज दर होने से ईएमआई की राशी कम रहेगी। लोन ट्रांसफर करने से पहले सभी पहलूओं को समझ लेना आवश्यक है।
बेहतर क्रेडिट स्कोर कर सकता है हेल्प
यदि उनके पास अच्छा क्रेडिट स्कोर नहीं है, तो आपको कम ब्याज पर लोन पाने में मुश्किल होती है। हालांकि, अगर आप अपना होम लोन चुकाने में मेहनती रहे हैं, तो अब आपको अपनी इस आद का लाभ उठाना चाहिए। आप अपने बैंक से होम लोन दर को के दर को कम करने के लिए कह सकते हैं। आप अपने बेहतर क्रडिट स्कोर के लिए होम लोन पर ब्याज दर को कम करने की अपील कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
