Cyber Fraud Alert: आज के समय दिन रात नई-नई तकनीक सामने आ रही है। हालांकि, जितना ज्यादा इन तकनीकों का विकास हो रहा है उतना ही हमारे लिए दिक्कतें भी खड़ी हो रही है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ ही साइबर अपराध भी बहुत ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं।
आजकल हैकर्स व्यक्तिगत जानकारी चुराने और बैंक खातों को खाली करने के लिए मोबाइल फोन का फायदा उठा रहे हैं। खुद को बचाने के लिए आपको बहुत होसीयार रहने की जरूरत है। चलिए हम आपको बताते हैं साइबर अपराध से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान का रखना चाहिए।

सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क हैकर्स के लिए एंट्री पॉइंट हो सकते हैं। कई लोग इन नेटवर्क का यूज तब करते हैं जब उनका डेटा खत्म हो जाता है, लेकिन यह जोखिम भरा हो सकता है। साइबर अपराधी अक्सर आपके फोन तक पहुंचने के लिए सार्वजनिक वाई-फाई का फायदा उठाते हैं। जब भी संभव हो ऐसे नेटवर्क का यूज करने से बचना सही होगा।
VPN से अपना कनेक्शन सुरक्षित करें
अगर आपको पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना ही है, तो VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल करना ज़रूरी है। VPN ट्रांसमिशन के दौरान आपके डेटा को सुरक्षित रखता है और आपके डिजिटल फ़ुटप्रिंट को छुपाता है। VPN का इस्तेमाल करके आप अपनी ब्राउज़िंग गतिविधि, पहचान और लोकेशन को संभावित हैकर्स से छिपा सकते हैं।
सभी डिवाइस के लिए मजबूत पासवर्ड बनाना हैकिंग के खिलाफ़ एक और प्रभावी उपाय है। फेस लॉक को आसानी से बायपास किया जा सकता है, इसलिए इसके बजाय कठिन पासवर्ड का इस्तमाल करना बेहतर है। सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए इन पासवर्ड को नियमित रूप से अपडेट करें।
ख़तरे को समझना
तकनीक की सुविधा के साथ जोखिम भी जुड़े हैं। जैसे-जैसे इंटरनेट का यूज बढ़ता है, वैसे-वैसे साइबर अपराध भी बढ़ते हैं। हैकर्स अपराध करने के लिए मोबाइल फोन को निशाना बना रहे हैं। इन खतरों के बारे में जागरूक होना संभावित हमलों से खुद को बचाने का पहला कदम है।
इन दिशा-निर्देशों का पालन करके और साइबर खतरों के बारे में जानकारी रखकर आप अपने फ़ोन के हैक होने के जोखिम को काफ़ी हद तक कम कर सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और वित्तीय संपत्तियों की सुरक्षा के लिए हमेशा सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता दें।
3 सालों के अंदर इतने रुपए का हुआ फ्रॉड
आपको बता दें साल 2021 के बाद से लेकर अब तक 30 लाख से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की गई हैं। इस फ्रॉड से लोगों का लगभग 27,914 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। हर रोज साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज की जा रही है क्योंकि इस समय साइबर फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है। इन तीन सालों में अलग अलग आंकड़े आए हैं साल 2023 में 1.14 मिलियन शिकायत मिली वहीं साल 2022 में 514,741 शिकायतें मिली और साल 2021 में ये 135,242 शिकायत दर्ज की हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications