Cyber fraud की घटनाएं पिछले कुछ महिनों से तेजी से बढ़ी हैं। लोग अपने बैंक खाते के लाखों रुपए एक गलती की वजह से गवां देते हैं। सरकार साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक करते आई है और अब बैंक भी साइबर फ्राड से बचने के लिए ग्राहकों को जागरूक कर रहे हैं। बैंक अपनी तरफ से लोगों को लगातार सावधान कर रहे हैं। दरअसल, साइबर फ्राड के ज्यादा मामले ग्राहक के कमजोर पासवर्ड रखने की वजह से होते हैं। लोग अक्सर वीक पासवर्ड लगा देते हैं, जिसके कारण साइबर फ्राड करने वाले को आसानी होती है। चलिए हम आपकों वीक और एस्ट्रांग पासवर्ड के विषय में जानकारी देते हैं।
इस तरह के पासवर्ड का न करें चुनाव
दुनिया भर के लाखों लोग अपना पासवर्ड काफी सिंपल रखना चाहते हैं। नॉर्डपास के हालिया सर्वे में पता चला है कि कमजोर पासवर्ड रखने के कारण लाखों इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन अकाउंट हैक होने का खतरा बना रहता है। सर्वे रिपोर्ट में पता चला है कि इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनकों क्रैक करना सेकेंडो का काम है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो 1234, qwerty और password जैसे शब्द को पासवर्ड बना देते हैं। अगर आप भी इस तरह के पासवर्ड का प्रयोग करते हैं तो आपके साथ साइबर फ्रॉड की संभावना ज्यादा है। इसे आपकों तुरंत बदलना चाहिए।
इन पासवर्ड का कभी भी न करें इस्तेमाल
अगर आप सरल पासवर्ड रखना चाहते हैं और 123456, 123456789, 12345, qwerty, password,12345678, 111111, 123123, 1234567890, 1234567 जैसे पासवर्ड को पसंद करते हैं तो आपकों सावधान हो जाने की जरूरत है। शोध में पता चला है कि कई लोग अपने नाम के साथ सिंपल नंबर को प्रयोग पासवर्ड बनाने के लिए करते हैं। आपकों इन तरह के पैटर्न से बचना चाहिए।
स्ट्रांग पासवर्ड
जानकारों कहते हैं कि अगर आप ऐसा पासवर्ड सेट करना चाहते हैं जिसे क्रैक करना मुश्किल हो तो आपकों अपने पासवर्ड को कम से कम 12 कैरेक्टर का रखना चाहिए।लंबे पासवर्ड को क्रैक करना आसान नहीं होता है। पासवर्ड में हमेशा अपर और लोअरकेस लेटर्स, संख्याओं और कैरेक्टर का संयुक्त इस्तेमाल करें। सभी एकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखना बेहद जरूरी है। हर 90 दिन पर पासवर्ड जरूर बदलना चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications