
How to link PAN with Aadhaar : सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य किया है। यदि आपने अब तक ऐसा नहीं किया है तो आपके आयकर रिटर्न को प्रोसेस नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि आप 50,000 रुपये से अधिक का बैंक लेनदेन करने करते हैं, तो आपको अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना ही होगा। अन्य कामों के लिए भी पैन का आधार से लिंक होना जरूरी है।
पैन और आधार को लिंक करना है जरूरी
आप की जानकारी के लिए बता दें कि पैन कार्डधारकों को 30 जून, 2022 तक अपने आधार को पैन से लिंक करना जरूरी था। ऐसा न होने की स्थिति में 1000 रुपये का दोहरा जुर्माना देना है। यदि आपने अभी तक दोनों को लिंक नहीं किया है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके पैन और आधार को लिंक कर सकते हैं।
- एनएसडीएल (प्रोटियन) या आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट के माध्यम से 1000 रुपये का जुर्माना जमा करें
- भुगतान के 5 दिन के बाद ई-फाइलिंग पोर्टल पर आधार पैन लिंक करने का अनुरोध सबमिट करें
मार्च 2023 तक है मौका
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना आसान है। सरकार ने आधार को पैन से जोड़ने की समय सीमा 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दी है। लेकिन आपको इन दोनों दस्तावेजों को जोड़ने के लिए फीस भरनी होगी।
वर्तमान में 30 जून, 2022 तक दोनों दस्तावेजों को लिंक करने की स्थिति में 500 रुपये शुल्क देय है। लेकिन, यदि आपने 30 जून तक नहीं किया है तो आपको अब 1000 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
आधार पैन लिंक करने का प्रोसेस
- इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाएं
- यदि आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पंजीकरण करें। आपका पैन नंबर आपकी यूजर आईडी होगा
- यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करें
- अब एक पॉप विंडो मिलेगी जो आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने पूछेगी। यदि यह नहीं दिखता है, तो मेनू बार पर "प्रोफाइल सेटिंग्स" पर जाएं और "लिंक आधार" पर क्लिक करें।
- पैन कार्ड विवरण के अनुसार "नाम", "जन्म तिथि", और "लिंग" जैसे विवरण पहले से दिख जाएंगे।
- अपना आधार नंबर दर्ज करें और "अभी लिंक करें" बटन पर क्लिक करें।
- आपको एक पॉप-अप संदेश प्राप्त होगा जो आपको सूचित करेगा कि आपका आधार सफलतापूर्वक आपके पैन से लिंक हो गया है।
- आप अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए वेबसाइट https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ पर भी जा सकते हैं
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications