नई दिल्ली, नवंबर 9। बिटकॉइन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इसका इस्तेमाल खाने-पीने और वॉलमार्ट जैसी शॉपिंग वाली मुख्यधारा की जगहों पर भी देखने को मिल रहा है। अगर इसमें निवेश की बात करें तो बिटकॉइन में पैसा लगाने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस साल आई बिटकॉइन में शानदार तेजी ने निवेशकों को खुश किया है। 2021 में ही बिटकॉइन की कीमत दोगुनी से अधिक तक बढ़ी है। मगर ये क्या बिटकॉइन में खुद निवेश करने का समय है? या क्या आप इस क्रिप्टोकरेंसी में खुद निवेश करना चाहते हैं? अगर नहीं तो एक तरीका है, जिसके जरिए आप बिना बिटकॉइन खरीदे बिटकॉइन में निवेश कर सकते हैं।
क्या है आसान तरीका
बिटकॉइन में दांव लगाने का सबसे आसान तरीका है कि कॉइन खरीदें। लेकिन ऐसे कई कारण हैं जिनके चलते लोग डायरेक्ट बिटकॉइन खरीदने से बचते हैं। अधिकतर लोग आज भी बिटकॉइन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। मगर इसमें शामिल होना चाहते हैं। अगर आपके पास पहले से ही बिटकॉइन हैं तो आपके लिए वैसे एक अच्छी खबर भी है। ये खबर है ईटीएफ से जुड़ी हुई।
ये है नया रास्ता
आपको बता दें कि बिटकॉइन को ट्रैक करने वाले एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड कनाडा और यूरोप जैसे देशों में काफी समय से उपलब्ध हैं। मगर अमेरिका में इन पर प्रतिबंध था। अमेरिका में रेगुलेटर्स ने इन पर बैन लगाया हुआ था। मगर अक्टूबर में स्थिति बदल गयी। पिछले महीने पहले बिटकॉइन संबंधित ईटीएफ की अनुमति दी गई। अहम बात यह है कि भारतीय भी यहीं से उन ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं।
बिटकॉइन फ्यूचर में निवेश
मगर ध्यान रहे कि यह प्रोडक्ट बिटकॉइन फ्यूचर्स में निवेश करते हैं, जो शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज द्वारा नजर रखे जाने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स के उपयोग के माध्यम से इनडायरेक्टली बिटकॉइन स्पॉट प्राइस को ट्रैक करते हैं। अब तक ऐसे ईटीएफ दो लॉन्च हुए हैं, जिनमें बीआईटीओ और बीटीएफ शामिल हैं। एक और अहम बात कि आपके द्वारा किए गए 1000 डॉलर के निवेश पर यह 9.50 डॉलर का चार्ज लेते हैं।
ये है बिटकॉइन ईटीएफ
कोई एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एक ऐसा निवेश होता ऑप्शन है जो अंडरलाइंग एसेट क्लास को ट्रैक करता है। यहां बिटकॉइन ईटीएफ बिटकॉइन के बजाय शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज पर कारोबार किए गए बिटकॉइन फ्यूचर्स की कीमत को ट्रैक करेगा। यानी यहां अंडरलाइंग एसेट वास्तविक बिटकॉइन नहीं होगी बल्कि बिटकॉइन फ्यूचर्स होगा। उसी से बिटकॉइन ईटीएफ से कमाई होगी।
बिटकॉइन के बड़े निवेशक
टेस्ला के पास इस डिजिटल संपत्ति में लगभग 1.26 बिलियन डॉलर हैं। अन्य अमेरिकी पब्लिक कंपनियों में माइक्रोस्ट्रेटेजी के पास सितंबर के अंत तक बिटकॉइन की 114,042 यूनिट्स थीं। इसी तरह गैलेक्सी डिजिटल होल्डिंग्स लिमिटेड भी भारी मात्रा में बिटकॉइन रखती है। बता दें कि इस साल में अब तक टेस्ला में 73% की वृद्धि हुई है, जबकि माइक्रोस्ट्रेटी ने 105% और गैलेक्सी डिजिटल ने 200% से अधिक की वृद्धि हासिल की है। बता दें कि क्रिप्टो में ईटीएफ रूट को बेहतर बताया जा रहा है। इसे ज्यादा सेफ माना जा रहा है और एसेट क्लास के स्टोरेज के लिए भी बेहतर समझा जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
