नयी दिल्ली। ये तो आपको मालूम ही होगा कि केंद्र सरकार की तरफ से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। यह सब्सिडी आपके बैंक खाते में तब आती है जब आप एलपीजी गैस बुक करते हैं और उसके लिए भुगतान करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी छूट पा सकते हैं। यहां आपको बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर वाली सब्सिडी पाने का तरीका बताएंगे।
कौन देता है डिस्काउंट
बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर सरकार आपको सब्सिडी नहीं देती पर तेल कंपनियां, जैसे कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट पर छूट प्रदान करती हैं। तेल कंपनियां सरकार के डिजिटल भुगतान अभियान को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करने पर छूट देती हैं। तेल कंपनियां ग्राहकों को ये छूट कैशबैक, इंस्टेंट डिस्काउंट, कूपन आदि जैसे तरीकों से देती हैं। आप भी बहुत आसानी से इस छूट का फायदा ले सकते हैं।
कैसे लें डिस्काउंट
डिस्काउंट लेने के लिए जब भी आप एलपीजी सिलेंडर बुक करते हैं तो उसके लिए कभी भी नकद भुगतान न करें। ज्यादातर लोग उस डिलीवरी बॉय को कैश देना पसंद करते हैं जो आपके घरों में सिलेंडर पहुंचाने के लिए आते हैं। लेकिन अगर आप डिस्काउंट का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको कैश में भुगतान करने से बचना चाहिए और हमेशा डिजिटल भुगतान का विकल्प चुनना चाहिए।
कैसे करें ऑनलाइन पेमेंट
गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद आप किसी भी डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म, जैसे कि मोबाइल ऐप, पेटीएम, फोन पे, यूपीआई, भीम ऐप, गूगल पे, मोबिक्विक, फ्री-चार्ज आदि, के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इससे आपको डिस्काउंट का बेनेफिट मिलेगा। इन प्लेटफार्मों के माध्यम से जब आप पहली बार सिलेंडर बुकिंग और उसके लिए पेमेंट करते हैं तो आप अच्छा कैशबैक भी मिल सकता है। पेटीएम अपने ग्राहकों को 500 रुपये तक का कैशबैक देता है।
इन तरीकों को भी करें ट्राई
आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स वॉलेट के माध्यम से भुगतान करके भी छूट का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन गैस बुकिंग के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी जगह से पेमेंट कर सकते हैं। इससे आप सिलेंडर डिलीवरी के समय घर में कैश रखने की परेशानी से भी छुटकारा पा सकते हैं।
अमेजन पे से पैमेंट पर कैशबैक
आप अमेजन पे के जरिए सिलेंडर बुक करने और पेमेंट करने पर ग्राहक 50 रु का कैशबैक ले सकते हैं। बता दें कि पहली बार अमेजन पे से सिलेंडर और पेमेंट करने पर आपको कैशबैक जरूर मिलेगा। ध्यान रहे कि कैशबैक बेनेफिट सिर्फ एक ही बार मिलेगा। मतलब आप एक्स्ट्रा बेनेफिट का फायदा केवल एक ही बार ले सकेंगे।
सिलेंडर के नये रेट
हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के नये रेट जारी होते हैं। अक्टूबर के बाद नवंबर में सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं। इस समय दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 594 रु, कोलकाता में 620.50 रु, मुंबई में 594 रु और चेन्नई में 610 रु है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications