Railway Ticket: पहले से टिकट कंन्फर्म न होने की स्थिति में तत्काल टिकट के माध्यम से टिकट लेने के विषय में तो सबको पता है। ज्यादातर लोग इस विधि का इस्तेमाल करते हैं। लोगों को टिकट मिलती भी है। लेकिन त्योहारों के समय में तत्काल माध्यम से भी टिकट कंन्फर्म पाना मुश्किल हो जाता है। चलिए टिकट बुकिंग और उसमें होने वाली दिक्कतों और उसके सामाधान के विषय में बात करते हैं।

क्या होती है दिक्कत
ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते समय टाइम बहुत कम होता है, ऐसे में पैसेंजर डिटेल भरने और फिर पेमेंट की प्रक्रिया में लगने वाले समय के कारण अधिकतर लोग पेमेंट कंन्फर्म टिकट से चुक जाते हैं। ऑफलाइन टिकट पाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है, उसमें भी सबको टिकट नहीं मिलता है। चलिए आपकों एक तरीका समझाते हैं जिसकी मदद से आप टिकट आसानी से पा सकते हैं।
इन बातों का रखे ध्यान

किसी अन्य वेबसाइट से न करके आप टिकट IRCTC से ही बुक करें।
टिकट बुक करन से पहले अपना इंटरनटे कनेक्शन जरूर चेक कर लें।
हमेशा क्विक पेमेंट मेथड, यानि की यूपीआआ या पेटीएम बैलेट का चुनाव करें।
बैंक अकाउंट का बैलैंस जरूर जांच ले।
क्या तत्काल के अलावा भी कोई विक्लप है (How to get Confirm railway ticket)
जी हां एक विकल्प है। IRCTC के मास्टर लिस्ट के माध्यम से आप ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इस विकल्प से कंफर्म टिकट मिलने की संभाना काफी ज्यादा होता है। मास्टर लिस्ट आईआरसीटीसी का एक तरह का फीचर है, जो इसके एप या वेबसाइट पर मिलता है।
मास्टर लिस्ट से कैसे टिकट बुक करें ( How to book Railway Ticket with IRCTC Master list)
अपने IRCTC ऐप में लागइन करें।
निचे दिख रहे HOME आप्शन को क्लिक कर के MY ACCOUNT के टैब पर क्लिक करें।
यहां आपकों MY Master List का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
अगर आपने पहले से कोई लिस्ट नहीं बनाई है तो नो रिकॉर्ड दिखाई देगा, यहां OK पर क्लिक करें।
अब आपकों Add Passenger का विकल्प दिख रहा होगा, इसपर क्लिक करें।
यहां पैसेंजर डिटेल भरे और एड पैजेंजर पर क्लिक करें।
अब आपकी मास्टर लिस्ट बन जाएगी।
नोट- मास्टर लिस्ट में सुबह 9:55 से 10:15 और 10:55 से 11:15 के बीच कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है। यहां इस समय में कोई भी नाम लिस्ट में नहीं जोड़ा जा सकता है। बाकी समय में आप पैसेंजर की डिटेल को एड कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी से आधार लिंक करने की प्रक्रिया (How To add Aadhaar with IRCTC)

अपने IRCTC अकाउंट में लॉगइन करें।
होम पेज से निचे My Account के विकल्प पर क्लिक करें।
अब Link Your Aadhar के विकल्प पर क्लिक करें। यहा आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा।
अपना आधार नंबर फिल करें। अब आपके आधार रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
ओटीपी को डालें और वेरिफाई करें।
अब आपकों आधार के कुछ डिटेल दिखेंगे, इसे वेरिफाई करें और आगे बढ़े।
अब आपको आधार लिंक का मैसेज मिल जाएगा। आपका आधार जुड़ गया है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications