नयी दिल्ली। यदि आप कहीं छुट्टी मनाने का विचार कर रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि आपके बजट का बड़ा हिस्सा केवल हवाई यात्रा के टिकट पर ही खर्च हो जायेगा। बल्कि कई बार तो यही टिकट आपके घूमने की जगह तय करता है, बल्कि चुनी हुई जगह भी बदलवा देता है। क्योंकि आप अपने बजट के बड़े खर्चे को केवल टिकट के बजाय घूमने में सैर-सपाटे और शॉपिंग पर खर्च करना चाहेंगे। इसलिए मजबूरन आपको ऐसी जगह चुननी पड़ सकती है जहाँ का टिकट सस्ता हो। मगर क्या आप जानते हैं कि यदि आप पहले से योजना बनायें, तो आप न केवल अपने पूरे हॉलिडेज बजट पर बचत कर सकते हैं, बल्कि आप मर्जी के मुताबिक यात्रा कार्यक्रम में बदलाव भी कर सकते हैं। फ्लाइट की कम कीमतों को जानने का एक सबसे आम तरीका है किसी के ब्राउजर में अज्ञात मोड का उपयोग या फ्लाइट की कीमतों की जाँच के लिए अलग-अलग मोबाइल फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल करना। ऐसा माना जाता है कि ऐप्स या वेबसाइटें आपकी सर्चिंग हिस्ट्री (आईपी एडरेस) पर नजर रखती हैं और जब आप उसी फ्लाइट को उसी दिन दोबारा देखते हैं तो आपको उसके दाम बढ़ा कर दिखाये जा सकते हैं।
ये है सस्ता टिकट हासिल करने का तरीका
हम आपको बताते हैं कि कैसे आप हवाई जहाज के सस्ते टिकट हासिल कर सकते हैं, जिससे आपको खर्च की वजह से अपनी पसंदीदा घूमने की जगह न बदलनी पड़े। सबसे पहले तो टिकट बुकिंग जल्दी करें। आपके जाने की तारीख के नजदीक बुकिंग निश्चित रूप से महंगी होगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप यात्रा की तारीख से काफी पहले ही बुक कर लें। अपनी पसंदीदा जगह का चुनाव कर लें। आम तौर पर ऑफ-सीजन में जाने के दिन से 6 से 4 सप्ताह पहले या छुट्टियों के मौसम या वीकेंड्स के दिनों में अधिकतम 3 महीने पहले टिकट बुक करें। इससे आपके पास काफी समय रहेगा और आपको टिकट भी मुनासिब कीमत पर मिलेगा।
एयरलाइनों के ऑफर्स का लाभ उठायें
आम तौर पर किसी वित्तीय वर्ष की शुरुआत के आस-पास एयरलाइंस यात्रा की लंबी अवधि के लिए टिकट कीमतों पर छूट देती हैं। दरअसल इससे बिक्री को बढ़ावा देते हुए कंपनी को अपने व्यवसाय के लिए कार्यकारी पूँजी जनरेट करने में मदद मिलती है। ऐसा भी होता है कि कोई एयरलाइन एक नए लॉन्च किए गए उड़ान रूट के प्रचार के लिए सस्ते टिकटों की पेशकश करती है या किसी खास अवसर की सालगिरह बिक्री पर सस्ते टिकट दे सकती है। एयरलाइन अक्सर 2-3 तीन फ्लैश सेल भी पेश करती रहती हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए आपको बहुत तेजी से टिकट बुक करना होता है। भले ही, ये फ्लैश बिक्री की तरह अधिक हैं, जो बुकिंग के लिए 2 से 3 दिनों के लिए खुले हैं, और आपको अपने निर्णय कौशल के साथ त्वरित होने की आवश्यकता है। इनमें से कई ऑफर प्राप्त करने के लिए आप अपने फोन पर गूगल एलर्ट सेट कर सकते हैं।
कुछ खास बातों का रखें ध्यान
यदि आप बेहद व्यस्त नहीं हैं, तो उस समय और तिथियों पर बुकिंग करने से परहेज करें, जिन पर आम तौर लोग टिकट बुक करा पसंद करेंगे। जैसे दिन की सबसे सस्ती उड़ानें आमतौर पर सुबह बहुत जल्दी या दे र रात को निकलती हैं। इसी तरह आपको वीकेंड और बड़े त्योहारों पर टिकट बुकिंग से बचना चाहिए। एक बात और कि छोटे और स्थानीय एयरपोर्टों के लिए टिकट महंगा रहता है, क्योंकि खास मार्ग के लिए फ्रीक्वेंसी सीमित रहती है। उदाहरण के लिए यदि आप मुंबई से जयपुर की यात्रा करना चाहते हैं, तो यह अधिक महंगा है और इसमें मुंबई से दिल्ली की तुलना में कम उड़ान विकल्प होंगे।
यह भी पढ़ें - एटीएम या क्रेडिट कार्ड खोने के बाद सबसे पहले क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications