ITR : अगर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेट से 120 दिनों के अंदर उसका वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है तो फिर उसको अवैध माना जाता है। आधार कार्ड होल्डर आधार का इस्तेमाल करके अपने आईटीआर को इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से वेरिफाई करवा सकते है। अगर आप इस सेवा का फायदा उठाना चाहते है तो फिर आपका मोबाइल नंबर पैन-लिंक्ड आधार के साथ अपडेट होना चाहिए।
रिटर्न फाइलिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको किसी भी हाल में आईटीआर को वेरिफाई करना होता है। इस अवधि के अंदर आईटीआर सत्यापित नहीं किए जाने पर इसको अवैध माना जाता है।

आप रिटर्न को ऑनलाइन ई-सत्यापित कई तरीकों से कर सकते है जैसे आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त कर, डीमैट खाते के माध्यम से प्राप्त ईवीसी के जरिए, नेट बैंकिंग, आपके पूर्व-मान्य बैंक अकाउंट के माध्यम से उत्पन्न ईवीसी के जरिए आदि।
अगर आप अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करके आईटीआर को ई-सत्यापित करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपको ई-वेरिफाई रिटर्न के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस पेज में आपको मैं आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी का इस्तेमाल करके सत्यापित करना चाहता हूं का चयन करना हैं इसके बाद आपको जारी रखे वाले विकल्प का चयन करना है।
इसके बाद आपको पॉप-अप विंडो दिखाई देगा जो आपको टिक बॉक्स का चयन करने को कहा जाएगा। जिसका आपको चयन करना है। इसके बाद आपको आधार ओटीपी जनरेट करें वाले विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।
इस प्रकार आपका आईटीआर सत्यापित हो जाएगा। जब आईटीआर सत्यापित हो जाता है इसके बाद आपके लेन - देन आईडी के साथ एक संदेश आएगा और ई-फाइलिंग पोर्टल के साथ पंजीकृत आपकी ईमेल आईडी पर एक मेल भेजा जाएगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
