
How to download digilocker document by whatsapp : MyGov हेल्पडेस्क चैटबॉट के माध्यम से व्हाट्सएप पर भी डिजिलॉकर की सेवाएं उपलब्ध हैं। आप डिजीलॉकर का उपयोग करके अपने सभी दस्तावेजों को डॉउनलोड कर सकते हैं। यह सभी डॉक्यूमेंट आपके आधार कार्ड से जुड़े होने चाहिए। व्हाट्सएप के माध्यम से अपने डॉक्यूमेंट डॉउनलोड करने से आपके समय की बचत हो सकती है।
डिजिलॉकर क्या है
DigiLocker डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की तरफ से शुरू की गई प्रमुख पहल है। डिजीलॉकर के माध्यम से नागरिक अपने जरूरी दस्तावेज डिजिटल वॉलेट में रख सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रामाणिक डिजिटल दस्तावेज़ों तक पहुंच प्रदान करके नागरिकों को सशक्त बनाना है। डिजिटलॉकर में मार्कशिट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि डॉक्यूमेंट को रख सकते हैं।
क्या है फायदे
- जरूरी डॉक्यूमेंटों को डिजिटल रुप में कहीं भी कभी भी एक्सेस।
- सभी दस्तावेज कानूनी रुप से मान्य होते हैं।
- नागरिक की सहमति से डिजिटल डॉक्यूमेंट का आदान प्रदान होता है।
- सरकारी लाभ, रोजगार, वित्तीय कार्य, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों डाक्यूमेंट को यहां डिजिटल रुप से रख सकते हैं।
WhatsApp के माध्यम से डिजिलॉकर के डॉक्यूमेंट कैसे डॉउनलोड करें
- +91-9013151515 को MyGov हेल्पडेस्क के नाम से सेव करें।
- व्हाट्सएप पर MyGov हेल्पडेस्क को सर्च करें।
- चैटबॉट को सक्रिय करने के लिए डिजिलॉकर, नमस्ते या हैलो टाइप करके सेंट करे।
- सेवा के लिए उपलब्ध विकल्पों को चैटबॉट प्रदर्शित करेगा।
- यदि आपके पास डिजिलॉकर खाता है, तो संकेत दिए जाने पर हां चुनें, उसके बाद डिजिलॉकर सेवाएं का विकल्प चुनें।
- चैटबॉट द्वारा मांगे जाने पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। - आगे बढ़ेने के लिए आपको अपने डिजीलॉकर खाते को लिंक और प्रमाणित करना आवश्यक है।
- प्रामाणित करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें।
- ओटीपी स्वीकार करने के बाद चैटबॉट आपके आधार नंबर से जुड़े दस्तावेजों की एक सूची दिखाएगा।
- अब उस दस्तावेज़ पर क्लिक करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं
- दस्तावेजों को व्हाट्सएप का उपयोग करके डाउनलोड करें
डिजिटल लॉकर में डॉक्यूमेंट कैसे अपलोड करें
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट https://digilocker.gov.in/ पर जाएं।
- फिर, अपने लॉगइन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डिजिलॉकर खाते में साइन इन करें।
- लॉगइन के बाद डैशबोर्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपके व्यक्तिगत दस्तावेजों का विकल्प वहां आपको दिखेगा।
- वैकल्पिक रूप से, आप होम पेज से कई बाईं "दस्तावेज़ अपलोड करें" विकल्प का चयन कर सकते हैं।
- यदि आप दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए एक अलग फाइल रखना चाहते हैं तो आप फोल्डर विकल्प चुन सकते हैं। दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए, आपको एक विवरण भी डालना होगा।
- अपलोड बटन पर क्लिक करें, फिर अपलोड की जाने वाली फ़ाइल का चयन करें, इसके बाद फाइल लोड हो जाएगी।
- फिर, डॉक्यूमेंट के टाइप चयन करें और सेव बटन दबाएं। पेज रीलोड होने के बाद यह दिखाई देगा।
- सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दस्तावेज में डिजी साइन का विकल्प होगा।
आप आसानी से किसी भी फाइल की जांच करके उससे डेटा प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम



Click it and Unblock the Notifications