नई दिल्ली, जुलाई 19। अब आधार कार्ड डाउनलोड करना और भी आसान हो गया है। अगर आप अपना आधार कार्ड घर भूल गए है या फिर आप नया आधार डाउनलोड करना चाहते हैं तो अब आपको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब आप अपने फोन से ही फेस ऑथेटिकेशन के जरिए अपनी पहचान बता कर आधार आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। भारत सरकार की आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नए FaceRD App को लांच किया है। ऐप को कोई भी आसानी से गूगल प्लेस्टोर से इन्सटाल कर सकता है। यूआईडीएआई ने इस संबंध में ट्वीट कर के जानकारी साझा की है।
फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का होता है यूज
यूआईडीएआई के मुताबिक फेसआरडी ऐप आधार कार्ड धारक के चेहरे को कैप्चर करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है। फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम का उपयोग आधार से संबंधित विभिन्न काम करने के लिए किया जा सकता है। इसका प्रयोग का इस्तेमाल जीवन प्रमाण, राशन वितरण (पीडीएस) प्रणाली, कोविन टीकाकरण ऐप से सर्टीफिकेट डाउनलोड करने , छात्रवृत्ति योजनाओं, किसान कल्याण योजना आदि के लिए किया जा सकता है। फेस ऑथेंटिकेशन फीचर से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ओटीपी की जरुरत नहीं पड़ती है और आपको आधार कार्ड सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं है।
फेसआरडी ऐप के काम करने का तरीका
- गूगल प्लेस्टोर में जाकर आधार फेसआरडी ऐप सर्ज करें
- ऐप्लिकेश को इंस्टाल करने के लिए इंस्टाल बटन पर क्लिक करें
- फेस ऑथेंटिकेशन से आधार डाउनलोड करने के लिए स्क्रिन पर दिख रहीं गाइडलाइन का प्रयोग करके प्रोसीड टैब पर क्लिक करें
अच्छे कैमरे की होगी जरुरत
बेहतर ढंग से और आसानी से फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आपके फोन का कैमरा अच्छा होना चाहिए। आपको ऐस इस्तेमाल करने से पहले एक बार कैमरे को साफ कर लेना चाहिए। कैमरा साफ करके जब अच्छी लाइट कंडीशन में आपका चेहरा कैप्चर हो जाएगा। इसक बाद आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications