Personal Budget: अधिकांश लोग हर महीने खर्च होने वाले अपने पैसे को ट्रैक करना चाहते हैं। लेकिन कई बार यह मुश्किल हो जाता है। एक बजट ही आपको खर्च करने की बेहतर रणनीति और आपके महीने के खर्चों की स्पष्ट जानकारी दे पाएगा। बजट हमेशा लक्ष्यो को प्राप्त करने में आपकी सहायता करेगा। चाहे आपको लोन का भुगतान करना हो या किसी खास काम के लिए बचत करना हो। बजट इन सबमें काम आता है। चलिए बजट बनाने के पांच पहलूओं पर ध्यान देते हैं।
कमाई बजट की नींव है
आपकी आय एक अच्छे बजट की नींव है। टेक-होम सैलरी आपका कुल वेतन होता है। हमेशा टेक होम सैलरी को ही अपनी कमाई माननी चाहिए। सैलरी में से कटे पीएफ और बीमा के चार्जों को अपनी कमाई से अलग रखना चाहिए। इससे आप खर्च कम करते हैं।
अपने खर्चों पर नज़र रखें
अपने खर्चों पर नज़र रखने और उन्हें बांट लें। ऐसा करने से आपको यह निर्धारित करने में सहायता मिल सकती है कि आप सबसे अधिक पैसा कहाँ खर्च करते हैं। इस तरह से आप सबसे अधिक बचत इस तरह के खर्चो से कर सकते हैं। पहले अपने जरूरी खर्चों की लिस्ट बनाएं। इसमें मासिक बिल, किराया या लोन भुगतान आदि। इसके बाद अपने अन्य खर्चों की एक सूची बनाएं, जैसे कि किराने का सामान आदि। इसतरह से आप अपने खर्चों को समझ पाएंगे।
सभी चिजों के लिए प्लान करें
यहां सबसे बड़ा सवाल है कि वास्तव में आप क्या खर्च करते हैं और आप क्या खर्च करना चाहते हैं। अनुमान लगाएं कि आप आने वाले महीनों में अपने फिजुल के खर्चो पर लगाम लगाएंगे। अब अपनी आय और जरुरी खर्चो की तुलना करें। प्रत्येक जरुरी कामो के लिए आपको अपने खर्चो को विभाजित करना होगा। इस तरह से आप जरुरी और गैर जरुरी खर्चों को समझ पाएंगे।
खर्च एडजस्ट करें
आपको अपने खर्चो को एडजस्ट करना है। कुछ गैर जरूरी खर्चों में हर महीने कटौती की जाएगी। यदि आपने पहले से ही अपने खर्चों को कम कर दिया है, तो मासिक भुगतानों पर अपने खर्च की जाँच करें। निरीक्षण से पता चलता है कि आप किन खर्चों को एडजस्ट करना चाहते हैं।
बजट की नियमित समीक्षा करें
एक बार जब आप अपना बजट बना लेते हैं, तो नियमित रूप से इसकी और अपने खर्च की समीक्षा करना महत्वपूर्ण है। बजट की समीक्षा करने से यह पता चलता है कि आप ट्रैक पर हैं या नहीं। आपके बजट के कुछ पहलू निश्चित हैं। इस तरीके आप अपना बजट तौयार कर सकते हैं। यह बजट में काफी कारगर होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications