नई दिल्ली। 1000 रुपये महीने के निवेश से 35 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए 1000 रुपये महीने का सही जगह पर निवेश करना होगा। जहां बैंक और पोस्ट ऑफिस में हर माह निवेश की योजना को आरडी कहा जाता है, वहीं म्यूचुअल फंड में इसे सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) कहा जाता है। अगर आप चाहते हैं कि 1000 रुपये महीने का निवेश 35 लाख रुपये बन जाए तो आपको निवेश की सही योजना पर काम करना होगा। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं कि कौन सी है सही वित्तीय प्लानिंग।

यहां पर मिलेगी जानकारी
-6 फीसदी ब्याज से कितना तैयार होगा फंड
-8 फीसदी रिटर्न से कितना तैयार होगा फंड
-10 फीसदी रिटर्न से कितना तैयार होगा फंड
-12 फीसदी रिटर्न से कितना तैयार होगा फंड
-साथ में यह जानकारी भी लें, कि कहां पर 6 से लेकर 12 फीसदी तक का रिटर्न आसानी से मिल सकता है।
पहले जानें 6 फीसदी ब्याज से कितना तैयार होगा फंड
जानिए कितना हो जाएगा 1000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में
1000 रुपये महीने का निवेश अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में करें। यहां पर 6 फीसदी के आसपास का ब्याज आसानी से मिल जाएगा। अगर यह निवेश 30 साल तक चलाया जाए तो इससे करीब 10 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
यहां पर ऐसे तैयार होगा 35 लाख रुपये का फंड
अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आप 35 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको हर माह 3500 रुपये महीने का निवेश करना होगा।
जानिए कितना हो जाएगा 1000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में
1000 रुपये महीने की किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम सिप शुरू करें। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का सालाना औसतन रिटर्न 8 फीसदी का हो। तो यह निवेश 30 साल में 15 लाख रुपये बना जाएगा।
यहां पर ऐसे तैयार होगा 35 लाख रुपये का फंड
अगर आप 8 फीसदी रिटर्न के साथ म्यूचुअल के माध्यम से आप 35 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको हर माह 2500 रुपये महीने का निवेश करना होगा।
जानिए कितना हो जाएगा 1000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में
1000 रुपये महीने की किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम सिप शुरू करें। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का सालाना औसतन रिटर्न 10 फीसदी का हो। तो यह निवेश 30 साल में यह करीब 23 लाख रुपये हो जाएगा।
यहां पर ऐसे तैयार होगा 35 लाख रुपये का फंड
अगर आप 10 फीसदी रिटर्न के साथ म्यूचुअल के माध्यम से आप 35 लाख रुपये का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको हर माह 1500 रुपये महीने का निवेश करना होगा।
ऐसे तैयार होगा 35 लाख रुपये का फंड
1000 रुपये महीने की किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम सिप शुरू करें। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का सालाना औसतन रिटर्न 12 फीसदी का हो। तो यह निवेश 30 साल में 35 लाख रुपये बना जाएगा।
जानिए 20 साल में 35 लाख रुपये का फंड कैसे होगा तैयार
अगर 3500 रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में किया जाए, जहां 12 फीसदी का रिटर्न मिले। तो ऐसा निवेश 20 साल में 35 लाख रुपये का फंड तैयार कर देगा।
जानिए 10 साल में 35 लाख रुपये का फंड कैसे होगा तैयार
अगर 15000 रुपये का निवेश ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में किया जाए, जहां 12 फीसदी का रिटर्न मिले। तो ऐसा निवेश 10 साल में 35 लाख रुपये का फंड तैयार कर देगा।
ये है टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम के नाम और उनका 5 साल का रिटर्न दिया जा रहा है।
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 21.01 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.30 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.22 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 18.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह रिटर्न 9 फरवरी 2021 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।


Click it and Unblock the Notifications