नई दिल्ली, जुलाई 9। एक समय लोगों के मन में इच्छा रहती थी कि उनके पास कम से कम 1 लाख रुपये हो जाए। लेकिन अब यह इच्छा बढ़कर 1 करोड़ रुपये की हो गई है। हालांकि यह भी सच है कि पहले 1 लाख रुपये का फंड तैयार करना कठिन होता था, क्योंकि लोगों की आमदनी कम थी। लेकिन आजकल अगर लोग वित्तीय प्लानिंग कर लें तो आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं।
अगर आप भी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने की इच्छा रखते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए करोड़पति बनने के 3 तरीके
यहां पर 3 तरह से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने की जानकारी दी जा रही है
पहला थोड़ा ज्यादा निवेश करके जल्द 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जाए।
दूसरा कम निवेश से लम्बे समय में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जाए।
और तीसरा तरीका है अभी थोड़ा कम निवेश शुरू किया जाए, और इसे हर साल बढ़ाया जाए। इससे भी 1 करोड़ रुपये का फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।
कम समय में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का तरीका
अगर आपके पास हर माह 10000 रुपये निवेश के लायक हैं, तो आपके 20 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको 10,000 रुपये महीने का निवेश किसी ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा, जहां औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिले। ऐसे में आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट इस खबर के अंत में दी जा रहा है।
जानिए और जल्द 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का तरीका
अगर आप 10,000 रुपये की जगह 15,000 रुपये महीने का निवेश करेंगे तो आप 17 साल में ही 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर लेंगे।
वहीं अगर आप 20,000 रुपये महीने का निवेश करेंगे, तो 1 करोड़ रुपये का फंड 15 साल में ही तैयार हो जाएगा।
अब जानते हैं कम निवेश से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने का तरीका
अगर आपके पास निवेश लायक पैसा कम है, तो भी चिंता की बात नहीं है। ऐसे में आपको कम निवेश के साथ थोड़ा ज्यादा समय देना होगा। अगर आप 3000 रुपये महीने का निवेश लगातार 30 साल तक करते रहें, तो आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अब जानते हैं हर साल निवेश बढ़ाकर कैसे जल्द बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप 1100 रुपये महीने से किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश शुरू करें और इसमें हर साल 11 फीसदी की बढ़त करते जाएं, तो आप 30 साल में आराम से करोड़पति बन जाएंगे। यहां पर हर साल निवेश बढ़ाने से मतलब है कि पहले साल 1100 रुपये महीना तो अगले साल इस 1100 रुपये का 11 फीसदी बढ़ा कर निवेश करें। इसके अगले साल फिर टोटल निवेश में 11 फीसदी की बढ़त करें। ऐसे ही अगर 30 साल तक करते रहेंगे तो 1100 रुपये से शुरू होकर भी करोड़ बना जा सकता है।
इस तरीके और जल्द बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप 1100 रुपये की जगह 2100 रुपये महीने से निवेश की शुरुआत करें, और इसमें हर साल 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी करते रहें तो आप केवल 25 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे।
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 11 म्यूचुअल फंड स्कीमें
पहले जानें टॉप 5 स्कीम
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 23.58 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 22.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 22.09 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 21.62 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 21.02 फीसदी का रिटर्न दिया है।
जानिए बाकी टॉप 6 म्यूचुअल फंड स्कीमें
-एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 20.88 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 19.46 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 19.16 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 19.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 17.63 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन 17.33 फीसदी का रिटर्न दिया है।


Click it and Unblock the Notifications