Saving Account: आज के समय में लगभग सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक फोन के माध्यम से ही ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा दे रहे हैं। अब महज कुछ क्लिक के माध्यम से बचत और चालू खाते शुरू किए जा सकते हैं। अगर बात सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी की करें तो इन बैंकों में ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत आसान है। खाता खोलने की प्रक्रिया के बारे में बहुत लोग जानते हैं लेकिन बैंक खाता बंद करने की प्रक्रिया को लेकर बहुत ही कम लोग जानकारी रखते हैं। यदि आपका खाता इन दो बैंकों में है और आप अपने बैंक खाते का उपयोग नहीं करते हैं, तो इसे बंद करना एक अच्छा विकल्प है। चलिए आपको एसबीआई और एचडीएफसी बैंकों में अपने बैंक खाते को बंद करने के तरीके के विषय में बताते हैं।
खाता बंद करने की प्रक्रिया
बैंक खाता बंद करना काफी आसान है, हालांकि, यह कभी-कभी मुश्किल भी होता है। किसी भी बैंक के बचत खाते को बंद करने के लिए आपको बैंक शाखा में जाकर बंद करने के लिए आवेदन करना पड़ता है। एसबीआई और एचडीएफसी बैंकों ऑनलाइन बैंक खाता बंद करने का विकल्प नहीं देते हैं। आप बैंक के बेवसाइट से खाता बंद करने का फार्म डाउनलोड कर सकते हैं, फार्म को भर के बैंक खाते को भौतिक रूप से खाता बंद करने का फार्म सबमिट करना होगा।
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
• पता और आईडी प्रूफ।
• क्लोजर लेटर, जिसे आप एसबीआई या एचडीएफसी बैंक के आधिकारिक प्लेटफॉर्म से डाउनलोड कर सकते हैं।
• चेक बुक।
• डेबिट कार्ड।
• पासबुक।
इन विवरणों को अपने बैंक के ब्रांच में जमा करने के बाद, आपको कुछ फॉर्म भरने होंगे, और आप आसानी से अपना बैंक खाता बंद कर सकेंगे।
क्या लगती है फिस
एसबीआई और एचडीएफसी बैंक बचत या चालू खाता बंद कराने का कोई शुल्क नहीं लेते हैं। लेकिन, अगर आप खाता खोलने के 15 दिनों से 1 वर्ष के भीतर खाता बंद करते हैं, तो स्टेट बैंक खाता बंद करने के लिए जीएसटी सहित 500 रुपये की फीस लेता है। अगर आप एचडीएफसी बैंक के खाते को 15 दिनों से 6 महीने के भीतर बंद करने की सोचते हैं तो बैंक जीएसटी सहित 1000, रुपए का शुल्क वसूलेगा। एचडीएफसी बैंक में 6 महीने से 12 महीने के अंतराल में खाता बंद करने के लिए, आपको 500 रुपए जीएटी के साथ पे करना होगा। 12 महीने के बाद खाता बंद करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
