ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपने आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट को अपग्रेड किया है। इस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म को अब पहले के मुकाबले और भी इंटरैक्टिव बनाया गया है।
नई दिल्ली: ट्रेन से आप भी अकसर यात्रा करते है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपने आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट को अपग्रेड किया है। इस टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म को अब पहले के मुकाबले और भी इंटरैक्टिव बनाया गया है।

भारतीय रेलवे समय समय पर यात्रियों को नई सुविधाएं देती रहती है। जिसमें बुकिंग से लेकर रनिंग ट्रेनों या पीएनआर का स्टेटस जानना हो हो या इस तरह की और भी सुविधाएं। इसी क्रम में एक सुविधा यह है कि वाट्सएप के जरिए भी ट्रेनों का लाइव रनिंग स्टेटस देख सकते हैं। आप वाट्सएप के जरिए पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
वाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन में मिलेगा सुविधा का इस्तेमाल
खासतौर से सर्दियों के सीजन में बहुत सी ट्रेनें लेट हो जाती हैं या देर से ही चलती हैं। ऐसे में वाट्सएप पर मिलने वाली यह सुविधा यात्रियों के लिए खास हो जाती है। इससे ट्रेनों के रनिंग स्टेटस की सही जानकारी मिलने से समय की भी बचत होती है। वाट्सएप के जरिए पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। यानी आपको अब रेलवे के पूछताछ नंबर 139 पर फोन करने या फिर इंटरनेट के जरिए जानकारी लेने की जरूरत नहीं रह जाएगी। ध्यान रहे कि इस सुविधा का इस्तेमाल आप तब ही कर सकेंगे जब आपके पास वाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन हो। 7349389104 पर वाट्सएप करके आप लाइव ट्रेन स्टेटस और पीएनआर स्टेटस जान सकते हैं। भारतीय रेलवे का इसके लिए मेक माय ट्रिप के साथ साझेदारी है।
रेलफो के जरिए वाट्सएप पर ऐसे मिलेगी जानकारी
- सबसे पहले अपने फोन में Railofy का वाट्सऐप नंबर (+91-9881193322) अपने स्मार्टफोन में सेव कर लें।
- इसके बाद वाट्सएप ओपन करके Railofy के नंबर पर टैप करके चैट विंडो को ओपन करें।
- चैट विंडो में अपने 10 डिजीट का पीएनआर नंबर टाइप करके Railofy के नंबर पर भेजें।
- इसके बाद Railofy पीएनआर नंबर पर दर्ज ट्रेन की रनिंग स्टेटस के बारे में आपको जानकारी देता रहेगा।
मेक माय ट्रिप के जरिए वाट्सएप पर ऐसे मिलेगी जानकारी
- इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका वाट्सएप अपडेटेड हो। इसके लिए आपको एंड्रॉइड के गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के एप स्टोर पर जाकर इसे अपग्रेड करना होगा।
- बिना कॉन्टैक्ट को सेव किए वॉट्सऐप किसी से चैट करने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में आपको सबसे पहले अपने फोन में मेक माय ट्रिप का नंबर 7349389104 सेव करना होगा।
- कॉन्टैक्ट सेव करने के बाद वाट्सएप ओपन करें। अब मेक माय ट्रिप की चैट विंडो पर जाएं।
- मेक माय ट्रिप की चैट विंडो में ट्रेन का नंबर (जिसका लाइव स्टेटस आपको पता लगाना है) डालकर सेंड कर दें। फिर इसे एंटर कर सेंड कर दें।
- वाट्सएप पर ट्रेन नंबर भेजने के बाद अगर मैसेज पर 2 ब्लू टिक दिख रहे हैं तो आपका मैसेज सफलतापूर्वक डिलीवर हो चुका है।
- इससे कुछ ही सेकंड बाद आपको ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस और शिड्यूल पता चल जाएगा।
पीएनआर स्टेटस कैसे जानें
टिकट का स्टेटस जांचने के लिए चैट विंडो में पीएनआर के बाद स्पेस देकर पीएनआर नंबर लिखकर भेज दें। (उदाहरण के लिए, पीएनआर 3452120987 को टाइप करके भेज दें) इसके बाद आपके पास पीएनआर स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी। इस बात की भी जानकारी दें कि सर्वर बिजी नहीं होगा तो यात्री को रनिंग ट्रेन स्टेटस या पीएनआर की जानकारी 10 से 15 सेकड में ही मिल जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications