Post office insurance Policy: आज के सयम में केवल डाकघर जीवन बीमा पॉलिसी की स्थिति की जांच करने या प्रीमियम भुगतान के लिए बड़ी कतारों में खड़ा होना कीसी को पसंद नही आएगा। क्योंकि यह थकाऊ प्रक्रिया बिते दिनों की बात हो गई है। आज के सयम में आप अपनी पीएलआई स्थिति को ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी जांच कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस जीवन बीमा की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने की विधि को आज हम आपको बता रहे हैं।

पोस्ट ऑफिस जीवन बीमा पॉलिसी क्या है (What is a post office life insurance policy)
भारत सरकार ने 1884 में डाक कर्मचारियों के लिए डाक जीवन बीमा योजना शुरू की थी, यह पॉलिसी उच्च प्रीमियम रिटर्न के साथ जीवन बीमा प्रदान करती हैं। यह योजना राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों, सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, संयुक्त उद्यमों आदि के लिए प्रदान की जाती है। एकल बीमा पॉलिसियों के साथ यह योजाना डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवकों के लिए समूह जीवन बीमा योजनाओं का प्रबंधन करती है।
डाकघर बीमा पॉलिसी की विशेषताएं (Features of post office insurance policy)
- लाभ पाने वाले व्यक्ति को नामांकित करने की सुविधा।
- पीएलआई किसी भी अन्य जीवन बीमा पॉलिसी की तुलना में सबसे कम प्रीमियम प्रदान करता है।
- पीएलआई आयकर अधिनियम, 1961 के तहत टैक्स छूट के अंदर आता है।
- भारत में कहीं भी पॉलिसी को कर सकते हैं ट्रांसफर।
- प्रीमियम भुगतान विवरण ट्रैक करने के लिए पासबुक सुविधा। - प्रीमियम के 6 या 12 महीने के अग्रिम भुगतान पर, प्रीमियम पर 1-2 प्रतिशत की छूट मिलती है।
- प्रीमियम भुगतान के आसान तरीके जैसे मासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक भुगतान।
- पीएलआई द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाएं पॉलिसी लोन, पॉलिसी सरेंडर, असाइनमेंट आदि की सुविधा मिलती है।
डाक जीवन बीमा पॉलिसी स्थिति की जांच कैसे करें (How To Check postal life insurance policy status)
ऑनलाइन अकाउंट के माध्यम
मौजूदा पंजीकृत पॉलिसीधारक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके वेबसाइट पर अपने ऑनलाइन खाते में लॉग इन कर सकते हैं और पॉलिसी की स्थिति की जांच कर सकते हैं। अभी तक पंजीकृत नहीं हुए पॉलिसीधारक व्यक्तिगत और पॉलिसी विवरण का उपयोग करके डाक जीवन बीमा वेबसाइट पर एक ऑनलाइन खाता बना सकते हैं। पंजीकरण के बाद, लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपने खाते में सारे विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

ईमेल के माध्यम से
ई-मेल के माध्यम से डाकघर बीमा पॉलिसी की स्थिति की जांच के लिए, आपको [email protected] या [email protected] पर एक मेल लिख कर स्टेटस की जानकारी पूछनी होगी।
वेबसाइट के माध्यम से
- इंडियापोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- स्क्रीन के अपर सेक्शन से बीमा के विकल्प को चुनें
- फिर डाक जीवन बीमा का चयन करें
- डाक जीवन बीमा की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन का चयन करें
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल और कैप्चा दर्ज करें
- लॉगिन पर क्लिक करें
- अब आप आसानी से डाकघर बीमा पॉलिसी की स्थिति की जांच कर सकते हैं।- आप टोल-फ्री नंबर 1800 180 5232, 155232 पर कॉल कर के भी स्थिती की जांच कर सकते हैं।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications