मोदी सरकार ने जन-धन खाता खुलवाने की योजना की शुरुआत साल 2014 में की थी। इस योजना के शुरू करने के पिछे केंद्र सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक बैंकिंग सुविधाओं को पहुंचाना था। जनधन खाते को पोस्ट ऑफिस और बैंक में खुलवाने की अनुमति दी गई थी। जनधन खाता को जिरो बैलैंस के साथ खुलवाने की अनुमति थी। इस खाते की मदद से नागरिकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप भी जनधन खाताधारक हैं और इंटरनेट की मदद के बिना अपने खाते का बैलेंज चेक करना चाहते हैं तो आप मिस्ड कॉल की मदद से जानकरी प्राप्त कर सकते हैं। चलिए हम आपकों इसकी प्रक्रिया के विषय में बताते हैं।
मिस्ड कॉल से पता चल जाएगा खाते का बैलैंस
अगर आप अपने पीएम जनधन खाते का बैलेंस जानना चाहते हैं तो आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं हैं। केवल एक मिस्ड कॉल के माध्यम से बैलेंस की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक अपने खाताधारकों को मिस्ड कॉल के माध्यम से बैलेंस चेक करने का मौका देता है। खाता का बैलेंस चेक कनरे के लिए आपको 18004253800 या फिर 1800112211 नंबर पर खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देना होगा। 2 मिनट में आपके फोन पर एसएमएस के जरिए खाते में मौजूदा राशि की जानकारी मिल जाएगी।
10000 तक के ओवरड्राफ्ट की है सुविधा
केंद्र सरकार जनधन खाताधारक को 10,000 हजार के ओवरड्राफ्ट की सुविधा देती है। ओवरड्राफ्ट का मतलब है अगर आपके खाते में बैलैंस नहीं होगी तब भी आप 10 हजार रुपए तक की राशि निकालने के पात्र होंगे। पहले ओवरड्राफ्ट की लिमिट 5 हजार रुपए थी, सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार किया है। ओवड्राफ्ट की सुविधा के लिए अधिकतम उम्र 65 साल निर्धारित है।
दो तरह की है प्रक्रिया
प्रधानमंत्री जनधन खाते का बैलेंस दो तरीको से चेक कर सकते हैं। पहला तरीका है पीएफएमएस पोर्टल और दूसरा तरीका है, मिस्ड कॉल के जरिए पता करना। मिस्ड कॉल के माध्यम से खाते में पैसे की जानकारी प्राप्त करना एक बेहतर और आसान विकल्प है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
