भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से ट्रेवल करते हैं. रेलवे यात्रा सस्ती होने के साथ-साथ कम समय में यात्रा पूरा करा देती है. ये मिडिल क्लास लोगों का पसंदीदा यातयात साधन है. चलिए आज जानते हैं कि अगर किसी ने ट्रेन की टिकट बुक करते समय कोई गलती कर दी है, तो उसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

ट्रेन में यात्रा करने के लिए पहले से टिकट बुक करनी पड़ती है. आज भी लोग ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए रिजर्वेशन काउंटर जाते हैं. लेकिन आज के डिजिटल जमाने में कई लोग घर बैठे ऑनलाइन ही टिकट बुक कर लेते हैं. इसके अलावा अब हम बड़ी आसानी से तत्काल टिकट और करेंट टिकट की बुकिंग भी कर सकते हैं. ट्रेन की टिकट बुक करते समय कई बार गलतियां भी हो जाती है.
अगर आपसे भी ट्रेन की टिकट में कोई गलती हो गई है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इसे आप बड़ी आसानी ठीक कर सकते हैं.
ऐसे हो जाएगी गलती ठीक
कई बार ऑनलाइन बुकिंग करते समय टिकट में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है. ऐसे में आपको ट्रेन के डिपार्चर से 24 घंटे पहले नजदीकी रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा.
यहां आपको कुछ जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे. जैसे ऑनलाइन टिकट बुकिंग की हार्ड कॉपी के साथ पहचान पत्र ले जाना होगा. इन दोनों डॉक्यूमेंट को आपको रिजर्वेशन काउंटर पर उपस्थित रेलवे कर्मचारी को दिखाना होगा. जिसके बाद वे आपकी पहचान कर आपकी टिकट से गलत नाम बदल देगा.
ये ध्यान रखें की आप ट्रेन डिपार्चर होने से 24 पहले ही रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं. यहां आपको बताए गए डॉक्यूमेंट के साथ जाना होगा.रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचते ही आप मौजूदा रेलवे कर्मचारी को सभी सही-सही जानकारी दे दें. अगर आपके दस्तावेज सही होंगे, तो आपका काम हो जाएगा.
बोर्डिंग स्टेशन पर भी हो सकता है सुधार
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा कई बार होता है की आप गलत बोर्डिंग स्टेशन का नाम दर्ज कर देते हैं. ऐसे में आप उस बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं. इसके अलावा आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने का ऑप्शन मिल जाता है.
अगर आप उस स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ते, जिस स्टेशन का नाम आपने दर्ज किया है, तो आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. ट्रेन में टीटी बोर्डिंग के अगले ही स्टेशन में टिकट चेक करने आ जाता है. ऐसे में अगर आप गलत स्टेशन से चड़े हैं और पकड़े जाते हैं, तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
