अगर आप रिलायंस जियो यूज़र हैं और अपने जियो पोस्टपेड सिम को प्रीपेड में बदलना चाहते हैं तो हमारी ये खबर आपके के लिए है। रिलायंस जियो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के कनेक्शन की सुविधाएं देती है।
नई दिल्ली, अप्रैल 26 । अगर आप रिलायंस जियो यूज़र हैं और अपने जियो पोस्टपेड सिम को प्रीपेड में बदलना चाहते हैं तो हमारी ये खबर आपके के लिए है। रिलायंस जियो प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के कनेक्शन की सुविधाएं देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्टपेड के मुकाबले जियो के प्रीपेड प्लान थोड़े सस्ते पड़ते हैं। जियो के सबसे सस्ते मासित पोस्टपेड प्लान की कीमत 199 रुपये है। जबकि प्रीपेड में इससे कम खर्च में आपका काम चल सकता है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बिल पेमेंट की झंझट से बचने के लिए भी प्रीपेड पसंद करते हैं। चलिए जानते है जियो पोस्टपेड से जियो प्रीपेड में शिफ्ट होने का तरीका।

जियो पोस्टपेड से जियो प्रीपेड में कैसे करें स्विच
अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। आप यह काम ऑनलाइन भी कर सकते है, साथ ही जियो स्टोर पर जाकर भी। अपनी खबर के जरिए हम आपको घर बैठे ही जियो पोस्टपेड से जियो प्रीपेड में स्विच करने का तरीका बताएंगे। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर ही यह सुविधा दी गई है।
घर बैठे फॉलो करें ये स्टेप्स
1. जियो की ऑफिशियल वेबसाइट (www.jio.com) पर जाएं और सिम होम डिलीवरी ऑप्शन पर क्लिक करें।
2. अब आपको अपना नाम और जियो पोस्टपेड नंबर दर्ज करना होगा।
3. दोनों डीटेल्स डालने के बाद ओटीपी जनरेट करें ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. आपके पोस्टपेड नंबर पर ओटीपी आया होगा। इसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
5. मुझे प्रीपेड में दिलचस्पी है ऑप्शन को सिलेक्ट करें और पोर्ट टू जियो ऑप्शन पर क्लिक करें।
6. सिम कार्ड की डिलिवरी के लिए अपना पूरा पता भर दें।
7. पता देने के बाद पोर्ट को जियो रिक्वेस्ट में सबमिट करें पर क्लिक कर दें।
8. प्रक्रिया पूरी होने के 3-4 दिन बाद जियो एग्जिक्यूटिव आपके घर आएगा।
7. आधार कार्ड और दूसरे कुछ दस्तावेज देखने के बाद आपको प्रीपेड सिम दे दिया जाएगा।
नंबर प्रीपेड है या पोस्टपेड ऐसे करें पता
फ्री ऑफर के चलते जियो की सिम लेने वाले कई यूजर्स को ये भी पता नहीं है कि उनका नंबर प्रीप्रेड है या पोस्टपेड। यह पता लगाने का तरीका आसान है। myjio app में जाकर My Plan में जाएं। यहां प्रीपेड और पोस्टपेड नंबर की जानकारी मिल जाएगी। अगर जानकारी नहीं मिल रही है तो ऐप को अपडेट करें। इसके अलावा जियो कस्टमर केयर पर बात करके भी पता लगाया जा सकता है।
एयरटेल का सिम
एयरटेल की वेबसाइट airtel.in पर जाएं।
यहां दिए गए Prepaid ऑप्शन पर जाकर New Prepaid SIM पर क्लिक करें।
सबसे पहले अपना पहला रिचार्ज प्लान चुनें और नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं।
अपना पता डालें और Submit पर क्लिक करें।
एयरटेल द्वारा आपको एक समय दे दिया जाएगा।
तय समय पर एयरटेल कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
यहां आपसे सिम कार्ड डिलिवरी के लिए 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
