Indian Railway Ticket Booking: कई लोग हर रोज ट्रेन से सफर करते हैं, लेकिन ट्रेन टिकट बुक करते समय उन्हें काफी परेशानी होती है क्योंकि लोग अपनी पसंदीदा सीट नहीं बुक कर पाते हैं, लेकिन अब IRCTC इस समस्या का समाधान लेकर आ गई है।
ट्रेन के हर कोच में लगभग 110 सीटें होती हैं। इनमें से स्लीपर कोच की सीटें पांच प्रकार की होती हैं और लोअर बर्थ, दूसरा मिडिल बर्थ, तीसरा अपर बर्थ, चौथा साइड लोअर बर्थ और पांचवा साइड अपर बर्थ शामिल होती हैं।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अब आप आसानी से इन्हीं पांच सीटों में से अपनी पसंद की सीट बुक कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं।
इस तरह से ऑनलाइन बुक करें अपनी सीट
जब भी आप ट्रेन की टिकट बुक करते हैं, तो आपको वहां सीट प्रेफ्रेंस नाम का एक ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप अपनी पसंदीदा सीट को बुक कर सकते हैं, लेकिन अगर ट्रेन में कोई खाली सीट होती है तभी आपको आपकी पसंदीदा सीट मिल सकती है।
- ट्रेन यात्रियों की संख्या और टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन ऐप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद ही आगे के स्टेप्स को फॉलो करना होता है।
- ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं या ऐप को लॉगिन करना होगा। इसके बाद Book Your Ticket ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर बोर्डिंग और डेस्टिनेशन एड्रेस फिल करें। इसके बाद अपनी यात्रा का डेट चुनें।
- Travelling Class का चुनाव करें और ट्रेन ऑप्शन का चुनाव करें। इसके बाद आपको Book Now ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। पैसेंजर डिटेल्स भरने के बाद मोबाइल नंबर और Captcha Code दर्ज करें।
- इसके बाद ऑनलाइन मोड में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि के जरिए टिकट बुकिंग का पेमेंट करें।
- इन स्टेप्स को पूरा करने पर आपका टिकट बुक हो जाएगा और इसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मैसेज आ जाएगा।
इस तरह काम करता है ये टिकट बुकिंग का सॉफ्टेवेयर
अगर हर कोच में 72 सीटें हैं और ऐसे में जब कोई व्यक्ति पहली बार ट्रेन की टिकट बुक करता है तो सॉफ्टवेयर उसे बीच वाले डिब्बे में टिकट अलॉट करता है, वही जब कोई व्यक्ति बाद में टिकट बुक करता है तो उसको हमेशा एक ऊपरी बर्थ की टिकट आवंटित की जाती है। इस सॉफ्टवेयर का डिजाइन बेहद यूनिक है।
पहले नीचे वाली सीटें ही बुक होती है ताकि गुरुत्वाकर्षण कम रहे और इसे इस हिसाब से बनाया गया है कि ट्रेन का संतुलन बना रहे और ट्रेन के पटरी से उतरने की संभावना कम हो जाए।
अगर आप IRCTC से टिकट बुक करवाते हैं तो आपको इसकी मदद से कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने में काफी आसानी होगी। ऐसे ट्रेन टिकट बुकिंग करने पर आपको ट्रैवल एजेंट को भी भारी-भरकम कमीशन नहीं देना पड़ता है।
रेलवे भी पैसेंजर्स की सुविधा के लिए कई तरह की अन्य सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं जिनमें पूरी ट्रेन या एक पूरे कोच को बुक कराने की सुविधा भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications