गैस सिलेंडर की बुकिंग करना अब और भी आसान हो गया है। एलपीजी गैस की बुकिंग हर महीने करनी होती है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है।
नई दिल्ली: गैस सिलेंडर की बुकिंग करना अब और भी आसान हो गया है। एलपीजी गैस की बुकिंग हर महीने करनी होती है। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब इससे छुटकारा मिल गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। अब आप घर बैठे वॉट्सऐप पर मैसेज कर कर बुकिंग कर सकते हैं।

वॉट्सऐप से एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें
भारतीय पेट्रोलियम कंपनियां इंडेन गैस, भारत गैस, और एचपी ग्राहकों को वॉट्सऐप पर सिलेंडर बुकिंग की सुविधा दे रही है। जिससे आप बड़ी आसानी से एलपीजी गैस सिलेंडर को बुक कर सकेंगे। ऐसे में ग्राहकों को बुकिंग में अब कोई परेशानी नहीं होती है। ग्राहक चुटकियों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए कर सकते हैं। गैस कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के आराम के लिए कई सुविधाएं देती हैं। फिलहाल ग्राहक गैस एजेंसी या डीलर से संपर्क करके बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं या फिर कंपनी के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज भेजकर एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए इंडेन, एचपी और भारत के ग्राहक एलपीजी सिलेंडर आसानी से बुक किया जा सकता है।
इंडेन कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
इंडेन के ग्राहक 7718955555 पर कॉल करके एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप पर REFILL लिखकर 7588888824 पर भेजकर भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहकों को केवल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही संदेश भेजना होगा।
भारत गैस कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
भारत गैस ग्राहकों को गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर 1800224344 से BOOK या 1 टाइप कर भेजना होगा। इसके बाद, आपका बुकिंग रिक्वेस्ट गैस एजेंसी द्वारा स्वीकार किया जाएगा और आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर accepted का अलर्ट मिलेगा और आपका काम हो जाएगा।
एचपी कस्टमर्स ऐसे करें वॉट्सऐप से सिलेंडर की बुकिंग
ग्राहक 9222201122 पर व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजकर एचपी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजें। इस नंबर पर आपको कई अन्य सेवाओं की जानकारी भी मिलती रहेगी। एचपी कस्टमर्स अपने एलपीजी कोटा, एलपीजी आईडी, एलपीजी सब्सिडी आदि के बारे में भी यहां मैसेज भेज कर पता लगा सकते हैं।
सब्सिडी का पैसा अकाउंट में आ रहा है या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें।
- अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी।
- इसमें आपको ऊपर दाहिनी तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अगर आपके पास आईडी है तो साइन-इन करें नहीं तो पहले आईडी बना लें।
- इसके बाद लॉग इन करने पर दाहिनी ओर व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री दिखाई देगी।
- इस पर क्लिक करने पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है।
- वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications